{"_id":"64afe49373d0c682950e4000","slug":"villager-crossing-the-river-to-catch-fish-got-swept-away-in-bijapur-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Crime: मछली पकड़ने के लिए नदी पार करते समय बहा ग्रामीण, दो दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Crime: मछली पकड़ने के लिए नदी पार करते समय बहा ग्रामीण, दो दिन बाद मिला शव
Thu, 13 Jul 2023 05:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:18 PM IST
सार
बीजापुर में एक ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव दो दिन बाद गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है। ग्रामीण मंगलवार मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
ग्रामीण का 36 घंटे बाद नदी से बरामद किया जा सका शव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ग्रामीण की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव दो दिन बाद गुरुवार को रेस्क्यू टीम ने बरामद किया है। ग्रामीण मंगलवार मछली पकड़ने के लिए गया था। इस दौरान नदी पार करते समय तेज बहाव में बह गया। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मुआवजा प्रकरण बनाकर कलेक्टर को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि चार लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुटरू तहसील के अंतर्गत आने वाले पिंडुमपाल में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मुन्ना हेमला (50) मछली पकड़ने के लिए मिंगाचल नदी पार कर रहा था। तभी अचानक नदी का बहाव बढ़ गया और मुन्ना हेमला उसमें बह गया। परिजन उसकी दो दिनों तक तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल। गुरुवार सुबह नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने खोज शुरू की। इसी बीच घटना स्थल से करीब एक किलो मीटर दूर नदीघाट के झाड़ियों में शव फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि, नगर सेना की रेस्क्यू टीम को पिंडुमपाल सकनापल्ली के लिए रवाना किया गया। पिंडुमपाल के नदीघाट पर 11 जुलाई को तलाश के दौरान अंधेरा होने के चलते अगले दिन फिर सुबह से सर्चिंग शुरू की गई देर शाम तक कुछ नहीं मिला था। इसके बाद गुरुवार सुबह रेस्क्यू टीम को करीब 9 बजे शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने मुन्ना हेमला के रूप में की है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी में बहाव बढ़ गया है।
विज्ञापन