{"_id":"6593c5262d403784ec00e58e","slug":"three-month-old-girl-died-due-to-firing-by-soldiers-in-bijapur-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: मासूम की मौत पर नक्सलियों की मांग, जवानों पर फायरिंग करने का आरोप, पुलिस ने जारी किया था बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: मासूम की मौत पर नक्सलियों की मांग, जवानों पर फायरिंग करने का आरोप, पुलिस ने जारी किया था बयान
Tue, 02 Jan 2024 01:44 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक तीन माह की बच्ची की गोली लगने से हुई मौत को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है। जवानों पर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नक्सली (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीजापुर के मुडवेंदी में मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों के पश्चिम डिविजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जवानों पर ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फायरिंग के दौरान मासूम बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई। उसकी मां के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने किया था मुठभेड़ में दो जवानों के घायल होने का दावा।
विज्ञापन
क्रॉस फायरिंग में मासूम बच्ची की मौत और मां के घायल होने की पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी थी। नक्सली नेता मोहन ने प्रेस नोट जारी कर इस कांड में शामिल जवानों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन