{"_id":"657dbda1e1a144ce0b0d5145","slug":"security-forces-foiled-naxalites-plans-in-bijapur-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, 21 आईईडी बमों को किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, 21 आईईडी बमों को किया निष्क्रिय
Sat, 16 Dec 2023 08:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:39 PM IST
सार
सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया हैं। जवानों ने डी माइनिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाये गये 21 प्रेशर आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया हैं।
विज्ञापन
Bijapur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया हैं। जवानों ने डी माइनिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से लगाये गये 21 प्रेशर आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार व पालनार के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए डीआरजी, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ 85, सीआरपीएफ 222, कोबरा 202 व 222 बीडीएस व बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम डी माइनिंग पर निकली हुई थी। डी माइनिंग के दौरान पालनार व सावनार के बीच 10, 20 व 50 मीटर की दूरी पर प्रेशर स्वीच सिस्टम से लगाये गए साढ़े तीन किलो ग्राम की 21 आईईडी को जवानों ने बरामद उसे निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
यह आईईडी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मकसद सड़क पर, सड़क के किनारे व पेड़ के छांव में लगा रखे थे। जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से डी माइनिंग कार्रवाई के दौरान नक्सलियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया गया।
विज्ञापन