फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Naxalite leader issued press release 54 Naxalites died in 11 months police issued alert in Bijapur

Bijapur: नक्सली नेता ने जारी की प्रेस रिलीज, 11 महीने में 54 नक्सलियों की मौत, इधर पुलिस ने जारी किया अलर्ट

Sat, 02 Dec 2023 01:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Dec 2023 01:23 PM IST
सार

बीजापुर में पिछले 11 महीनों में 54 नक्सलियों की मौत हुई है। नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह को लेकर नक्सली नेता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। आज से आठ दिसम्बर तक नक्सली पीएलजीए सप्ताह की 23वी वर्षगांठ मनाएंगे।

विज्ञापन
Naxalite leader issued press release 54 Naxalites died in 11 months police issued alert in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजापुर में पिछले 11 महीनों में 54 नक्सलियों की मौत हुई है। नक्सलियों के पीएलजीए सप्ताह को लेकर नक्सली नेता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। आज से आठ दिसम्बर तक नक्सली पीएलजीए सप्ताह की 23वी वर्षगांठ मनाएंगे। पिछले 11 महीनों में केंद्रीय कमेटी पोलित ब्यूरो मेम्बर कटकम सुदर्शन समेत 54 नक्सलियों की मुठभेड़, बीमारी व अन्य कारणों से हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में 17 महिला नक्सली शामिल हैं।  

विज्ञापन


माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर 11 महीनों में मारे गए नक्सलियों की जानकारी दी है। सबसे ज्यादा दंडकारण्य में 26, बिहार- झारखंड में नौ, तेलंगाना में छह, एमएमसी जोन में चार, ओडिशा में पांच नक्सलियों की मौत हुई है। नक्सली नेता ने कहा कि 2023 में उनके संगठन ने बड़ी सफलताएं हासिल की हैं, इधर नक्सलियों के पीएलजीए वर्षगांठ को लेकर पुलिस ने सभी थाना कैम्पों को अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed