{"_id":"64c7d15c13eba54df40d5ed0","slug":"national-health-mission-striking-contract-workers-service-has-been-terminated-in-bijapur-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताली संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त: सीजी में नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों को हटाया गया; देखिए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताली संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त: सीजी में नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों को हटाया गया; देखिए लिस्ट
Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:51 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदाकर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा सोमवार को समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
संविदाकर्मियों ने सामूहिक रूप से एडीएम को सौंपा इस्तीफा। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे संविदाकर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है। नेशनल हेल्थ मिशन के 211 कर्मचारियों की सेवा सोमवार को समाप्त कर दी गई। इसे लेकर बीजापुर कलेक्टर कलेक्टर राजेन्द्र काटारा ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि 26 जुलाई को आदेश निकालकर कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहा गया था। राज्य सरकार की ओर से एस्मा भी लगाया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे। इस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन