फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Kumari Bindu of Bijapur Sports Academy was the player of the match

गर्ल्स फुटबाल टीम का धमाकेदार आगाज: बीजापुर स्पोर्टस एकेड़मी की कुमारी बिन्दु रहीं प्लेयर ऑफ द मैच

Wed, 20 Sep 2023 07:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 07:40 PM IST
सार

बिन्दु तेलम के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 19-0 हराया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ टीम का आगामी मैच 22 सितम्बर को तमिलनाडू से होना है।

विज्ञापन
Kumari Bindu of Bijapur Sports Academy was the player of the match
बीजापुर स्पोर्टस एकेड़मी की कुमारी बिन्दु रहीं प्लेयर ऑफ द मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में ऑल इंडिया फुटबाल संघ द्वारा जूनियर गर्ल्स नेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप 2023-24 का आयोजन उड़ीसा के भुवनेश्वर में 20 सितम्बर से 30 सितम्बर 2023 तक किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में बीजापुर स्पोर्टस एकेड़मी से कुमारी बिन्दु तेलम, कुमारी जानकी कोरसा, कुमारी आरती एक्का एवं कुमारी सुजाता कोरम का चयन छत्तीसगढ़ टीम में किया गया है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधत्व के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेड़मी के फुटबॉल कोच कुमारी ज्योति यादव को नेशनल फुटबॉल टीम का हेड कोच का दायित्व सौंपा गया है। 20 सितम्बर को छत्तीसगढ़ टीम का पहला मैच हिमाचल प्रदेश के साथ हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने धमाकेदार आगाज करते हुए बीजापुर स्पोर्टस एकेड़मी की कुमारी बिन्दु तेलम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच गोल दागे हैं। 

विज्ञापन

 

बिन्दु तेलम के प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ की टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 19-0 हराया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ टीम का आगामी मैच 22 सितम्बर को तमिलनाडू से होना है। एकेड़मी के खिलाडियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कोच ज्योति यादव के बेहतरीन कोचिंग के लिए बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटरा ने बधाई देते हुए आगामी मैचों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed