{"_id":"66f8ca5bd14d87801c00c895","slug":"five-crpf-jawans-injured-in-ied-blast-in-bijapur-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर से बड़ी खबर: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर से बड़ी खबर: नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल; अस्पताल में भर्ती
Sun, 29 Sep 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:02 AM IST
सार
बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के तररेम और गुंडम क्षेत्र में रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आ गए। इस हमले में पांच जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना के बाद किसी भी तरह से कोई फायरिंग नहीं हुई। यह पूरी घटना चिन्नागलूर कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर हुई है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए आला अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह सीआरपीएफ 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, कैप से जैसे ही 350 मीटर की दूरी पर पहुंचे कि अचानक से ब्लास्ट हो गया। पीछे चल रहे साथी मोर्चा संभालते हुए तुरंत तैनात हो गए। लेकिन इस दौरान किसी भी तरह से कोई भी गोलीबारी नहीं हुई। जवानों ने तत्काल ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 153 बटालियन के पांच जवान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
ये जवान हुए घायल
- साकेत
- संजय
- पवन कल्याण
- लोचन महतो
- दुले राजेन्द्र