फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Encounter between police and Naxalites Naxalite carrying reward of one lakh killed

Bijapur: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी नक्सली ढेर, कई वारदातों में रहा है शामिल

Fri, 12 Jan 2024 07:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

इस मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम उर्फ सोमलू पिता बक्का उम्र 30 निवासी पुसनार को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली हैं। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Encounter between police and Naxalites Naxalite carrying reward of one lakh killed
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजापुर में शुक्रवार को गंगालूर इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी जन मिलिशिया कमांडर को मार गिराया हैं। वहीं मौके से हथियार, विस्फोटक सामान व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सली पर बस्तर आईजी ने तीस व बीजापुर एसपी ने दस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोडियाम व 20 से 25 अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, बीजापुर डीआरजी व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान शुक्रवार की शाम पुसनार के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हो गई। 

विज्ञापन

 

इस मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम उर्फ सोमलू पिता बक्का उम्र 30 निवासी पुसनार को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली हैं। साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की है। पुलिस ने मौके से हथियार विस्फोटक सामाग्री व रोजमर्रा के सामान बरामद किये गए हैं। मारे गए नक्सली के विरुद्ध छग सरकार की आत्मसमर्पण व इनाम नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की ओर से 30 हजार रुपये  व पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली द्वारा एक ही परिवार के पिता को माह अप्रैल 2023 व माँ बेटी को माह अगस्त 2023 में अपहरण कर हत्या के बाद शव को नदी में बहा दिया था। मारे गए उक्त नक्सली के खिलाफ गंगालूर थाना में हत्या, हत्या का प्रयास , अपहरण की धाराओं में चार अपराध पंजीबद्ध है जो वर्तमान में विवेचना में लंबित है। इसके अलावा हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोट आदि मामलों में न्यायालय द्वारा जारी चार स्थाई वारंट लंबित है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed