फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Encounter between Naxalites and soldiers Naxalites fled the camp in Bijapur

Bijapur: नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, कैंप छोड़कर भागे नक्सली, बस्तर फाइटर और छसबल की संयुक्त कार्रवाई

Fri, 01 Dec 2023 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 07:52 PM IST
सार

इसी बीच बड़े तुंगाली के जंगलों में पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों के बढ़ते दबाव से नक्सली कैम्प छोड़कर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद बड़े तुंगाली में नक्सलियों के कैम्प को जवानों ने ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
Encounter between Naxalites and soldiers Naxalites fled the camp in Bijapur
नक्सलियों का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर पुलिस ने बड़ेतुंगाली के जंगल मे चल रहे एक नक्सली कैम्प को ध्वस्त कर दिया हैं। जवानों ने वहां नक्सलियों के कई सामान भी बरामद किये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांगला थाना क्षेत्र के बड़ेतुंगाली के जंगलों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का एसीएम शंकर, एसीएम राजेश व अन्य 20 से 25 सशस्त्र नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर व छसबल चौथी वाहिनी दरभा कैम्प की संयुक्त पार्टी शुक्रवार की दोपहर बड़े तुंगाली की ओर निकली हुई थी।

विज्ञापन

 

इसी बीच बड़े तुंगाली के जंगलों में पुलिस की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों के बढ़ते दबाव से नक्सली कैम्प छोड़कर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद बड़े तुंगाली में नक्सलियों के कैम्प को जवानों ने ध्वस्त कर दिया। कैम्प से जवानों ने तीर धनुष, टेंट के लिए पॉलीथिन, दवाइयां, नक्सली वर्दी और रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed