फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh Naxalite: Naxalite with prize money of two lakhs surrendered in bijapur

Chhattisgarh Naxalite: नक्सलियों के दो लाख के इनामी गार्ड इंचार्ज ने किया सरेंडर, कहा- तंग आ गया था उपेक्षा से

Thu, 13 Jul 2023 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 06:06 PM IST
सार

बीजापुर में नक्सलियों की प्लाटून के गार्ड इंचार्ज हरीश पदम उर्फ पोज्जा ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर के बाद हरीश पदम ने कहा कि, वह संगठन में हो रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार और उपेक्षा से त्रस्त हो गया था। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Naxalite: Naxalite with prize money of two lakhs surrendered in bijapur
इनामी नक्सली हरीश पदम उर्फ पोज्जा ने किया सरेंडर। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की प्लाटून के गार्ड इंचार्ज हरीश पदम उर्फ पोज्जा ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर दो लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर के बाद हरीश पदम ने कहा कि, वह संगठन में हो रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार और उपेक्षा से त्रस्त हो गया था। राज्य शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर वह सरेंडर कर रहा था। वह टेकलुगूडेम सहित छह बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। पुर्नवास नीति के तहत सरकार की ओर से उसे 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नक्सलियों की बटालियन नंबर एक कर कंपनी नंबर-2 के प्लाटून नंबर-3 के सदस्य हरीश पदम उर्फ पोज्जा ( 21) निवासी पटेलपारा कोरसागुड़ा थाना बासागुड़ा ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया। उसने एसपी आंजनेय वाष्णेय, कोबरा 210 के कमांडेंट अशोक कुमार, सीआरपीएफ 168 बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार रावत व डीआरजी के उप पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार साहू के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाला नक्सली हरीश इंसास रायफल साथ रखता था। 
विज्ञापन


बाल संघम के रूप जुड़ा था संगठन में
हरीश पदम वर्ष 2019 में कोरसागुड़ा आरपीसी द्वारा बाल संघम सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती किया गया था। वह सीएनएम पार्टी के नाच गाने से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हुआ। बाल संघम के रूप में वर्ष 2021 तक कार्य किया। फिर पीएलजीए सदस्य के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके बाद उसे बोटेम के जंगल में एक महीने की ट्रेनिंग दी गई। जनवरी 2022 में कंपनी नंबर 2 के कमांडर द्वारा प्लाटून नंबर 3 में सदस्य के रूप पदोन्नत कर प्लाटून नंबर 3 का गार्ड इंचार्ज व डॉक्टर टीम सदस्य की जिम्मेदारी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वारदातें रहा शामिल

  • 2021 के 3 अप्रैल को टेकलगुडियम  में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में शामिल रहा। इस घटना में 22 जवान शहीद हुए थे। 
  • 2022 में हीरापुर से पुतकेल के मध्य रोड निर्माण कार्य मे सुरक्षा ड्यूटी पर निकले जवान पर घात लगाकर हमला करने में शामिल था।  इसमें सीआरपीएफ के एक सहायक कमांडेंट शहीद हुए थे।
  • मार्च 2022 को चिंतागुफा थाना के अंतर्गत एलमागुड़ा कैम्प पर बीजीएल व सुरका बम से हमला करने की घटना में शामिल रहा। 
  • जून 2022 को पामेड़ थाना क्षेत्र के तोंगगुड़ा कैम्प पर बीजीएल व सुरका बम से हमला करने की घटना में शामिल था।
  • जून 2022 को तेलंगाना के चेरला के ग्राम चिन्नापुरम कैम्प पर बीजीएल व सुरका बम से हमला करने की घटना में शामिल था। 
  • 2023 को सुकमा जिला में कुन्देड़ से बेदरे की ओर निकली बाइक पेट्रोलिंग डीआरजी की पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला करने की घटना में शामिल रहा। इसमें डीआरजी के तीन जवान शहीद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed