Bijapur: BJP का जिला पंचायत CEO पर बड़ा आरोप, कांग्रेस MLA को फायदा पहुंचाने के लिए बैक डेट पर दी स्वीकृति
बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बैक डेट से करोड़ों रुपए के चेक कट रहे हैं। बैक डेट से चेक काटने की शिकायत मुख्य सचिव को दी गई। मुख्य सचिव ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फटकार भी लगाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए प्रशासन ने बैक डेट पर छह करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से 43 मिट्टी मुरूम सड़क का प्रशासकीय स्वीकृति दिया था। नौ अक्तूबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी लेकिन चुनाव से पहले जिला पंचायत सीईओ ने 43 सड़कों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति देकर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम शाह मंडावी को चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू के काले कारनामे की उच्च स्तरीय जांच भाजपा करेगी।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते देखकर बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बैक डेट से करोड़ों रुपए के चेक कट रहे हैं। बैक डेट से चेक काटने की शिकायत मुख्य सचिव को दी गई। मुख्य सचिव ने बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा को फटकार भी लगाया लेकिन उसके बावजूद भी कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बैक डेट से करोड़ों रुपए के चेक काट रहे हैं। कलेक्टर राजेंद्र कटारा कमीशनखोरी के चलते लगातार बैक डेट से चेक कट रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी हैं।