फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Student missing after getting washed away in Indravati river

Bijapur: इंद्रावती नदी में बहकर लापता हुआ छात्र, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ की टीम

Thu, 04 Jan 2024 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 10:11 PM IST
सार

इंद्रावती कॉलेज से छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान एक छात्र इंद्रावती नदी में बहने से लापता हो गया। 

विज्ञापन
Bijapur Student missing after getting washed away in Indravati river
तलाश करते गोताखोर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

जिले के भोपालपटनम ब्लाक के मट्टीमरका में पिकनिक मनाने गया एक छात्र इंद्रावती नदी में बहने से लापता हो गया। एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार की सुबह छात्र की तलाश करेगी। भोपालपटनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया भोपालपटनम के इंद्रावती कॉलेज से छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने मट्टीमरका गये हुए थे।
विज्ञापन


इसी बीच दोपहर तीन से चार बजे के दरमियान इंद्रावती नदी में बहने से एक छात्र लापता हो गया। थाना प्रभारी जांगड़े ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि छात्र उन्हें बिना बताए पिकनिक में गये थे। इसकी सूचना कॉलेज प्रबंधन को नहीं दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंचकर छात्र की खोजबीन करेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed