फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bastar Olympics inaugurated with grand ceremony

Bijapur: बस्तर ओलंपिक का भव्य शुभारंभ, लोक कलाकारों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Nov 2025 08:43 PM IST
सार

उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और संचालक तनूजा सलाम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी न केवल जिले का, बल्कि राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Bastar Olympics inaugurated with grand ceremony
जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिनी स्टेडियम बीजापुर में गुरुवार को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ हुआ, जिसने खिलाड़ियों के उत्साह और जोश से पूरे मैदान को सराबोर कर दिया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनूजा सलाम, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल और जिला खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, खिलाड़ियों और गणमान्य नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ाया।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और संचालक तनूजा सलाम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी न केवल जिले का, बल्कि राज्य और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बस्तर ओलंपिक में खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी और वॉलीबॉल जैसे पारंपरिक खेलों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। वहीं, बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जबकि एजुकेशन सिटी खेल एकेडमी में तीरंदाजी, लंबी दौड़, रिले रेस और अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


इस ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य बस्तर अंचल के खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी क्षमताएं प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप, जिला प्रशासन और खेल विभाग ने प्रतियोगिता के लिए व्यापक तैयारियां की हैं, जिससे पूरे जिले में हर्षोल्लास और आत्मविश्वास का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों के साथ-साथ, बस्तर ओलंपिक सांस्कृतिक एकता और लोक कला के उत्सव के रूप में भी उभरा है। शुभारंभ के अवसर पर रात्रि में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। जिले के चारों विकासखंडों से आए सुदूर अंचलों के खिलाड़ी इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने खेलों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed