फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur Police released figures of achievement in year 2023

CG: 2023 में पुलिस को मिली सफलता, 22 मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, 150 गिरफ्तार और 78 ने किया सरेंडर; देखें आंकड़े

Fri, 05 Jan 2024 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 05 Jan 2024 08:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने वर्ष 2023 में उपलब्धि के आंकड़े जारी किए हैं। इस वर्ष पुलिस के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े। नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबल के जवानों को कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Bijapur Police released figures of achievement in year 2023
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

बीजापुर में वर्ष 2023 सुरक्षा बलों के लिये उपलब्धिपूर्ण रहा। इस वर्ष पुलिस के जवान नक्सलियों पर भारी पड़े। इस दौरान वर्ष भर में पुलिस व नक्सलियों के बीच कुल 22 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी के सचिव नागेश पदम सहित चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबलों के जवानों सफलता मिली है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने वर्ष 2023 के उपलब्धि के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस के जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में नक्सलियों के कब्जे से एक नग एके-47 सहित पांच हथियार, 74 कारतूस, 82 आईईडी, 58 डेटोनेटर व 400 मीटर इलेक्ट्रिक वायर बरामद किये गए हैं। वहीं, 22 मुठभेड़ों में चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सुरक्षाबल के जवानों को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने 12 आम नागरिकों की हत्या व 2023 में नक्सलियों से लोहा लेते हुए मुठभेड़ व आईईडी विस्फोट की घटना में आठ जवान शहीद हुए व 19 जवान घायल हुए हैं। पुलिस ने बीते एक साल में 150 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जबकि छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वर्ष भर में कुल 78 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर शासन की योजना का लाभ लेकर खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रहे हैं। सरकार की त्रिवेणी योजना के तहत क्षेत्र में समग्र विकास व नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए वर्ष 2023 में कुल आठ नये सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed