फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur MLA Vikram Mandavi visited village Tarud of Bhopalpatnam area

Bijapur: विधायक विक्रम मंडावी बोले, भाजपा सरकार और वन विभाग आदिवासियों से छीन रहा जीने का अधिकार

Thu, 17 Oct 2024 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Oct 2024 06:46 PM IST
सार

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे पिछले दो से तीन दशकों से भी अधिक समय से ग्राम तारूड़ में घर बाड़ी बनाकर रह रहें हैं और तारूड़ गांव में ही खेती-किसानी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांव आकर हमारे जमीन और घर बाड़ी से जबरन बेदखल करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Bijapur MLA Vikram Mandavi visited village Tarud of Bhopalpatnam area
विधायक विक्रम मंडावी ने आदिवासियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी गुरुवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिले के अंतिम छोर पर बसे भोपालपटनम क्षेत्र के ग्राम तारूड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि वे पिछले दो से तीन दशकों से भी अधिक समय से ग्राम तारूड़ में घर बाड़ी बनाकर रह रहें हैं और तारूड़ गांव में ही खेती-किसानी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांव आकर हमारे जमीन और घर बाड़ी से जबरन बेदखल करने में लगे हुए हैं, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं। कृषि सीजन के समय आखिर दशकों बाद वन विभाग अधिकारी और कर्मचारियों की यह कार्य समझ से परे है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों से मुलाकात के बाद बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और बीजापुर की वन विभाग और उसके अधिकारी कर्मचारी अब आदिवासियों के जीने के अधिकारों को भी छीनने में लगी हुई है, दशकों से काबिज कृषि भूमियों से आदिवासी किसानों को अचानक बेदखल किए जाने की कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। 
विज्ञापन


विधायक ने प्रदेश की भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार किसानों को उनके कृषि भूमियों से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की जा रही बेदखली की कार्यवाही को गंभीरता से लें और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा की जा रहीं बेदखली की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाएं साथ ही जबरन बेदखली की कार्रवाई कर रहे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाये। अन्यथा आदिवासी किसानों के साथ मिलकर वन विभाग की बेवजह और मनमानी कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, कामेश्वर गौतम, वासन रामा राव, अलवा मदनैया, काका भास्कर, बुधराम मिच्छा, मट्टी बुधराम, अफजल खान, अशोक मेड़, पी. नागेश, अशोक करतम, श्रीनिवास पिरला, मिच्छा किस्तैया, पिरला सत्यम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed