फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big drug racket busted in Raipur: Six accused including two women arrested, heroin worth Rs 57 lakh seized

रायपुर में बड़ा नशा रैकेट पकड़ा गया: दो महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार, 57 लाख रुपये का हेरोइन जब्त

Fri, 22 Aug 2025 04:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Aug 2025 04:31 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये सक्रिय इस गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
Big drug racket busted in Raipur: Six accused including two women arrested, heroin worth Rs 57 lakh seized
थाना परिसर का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये सक्रिय इस गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 273 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 57 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई कबीरनगर थाना पुलिस ने की।
विज्ञापन


हीरापुर से शुरू हुई कार्रवाई
कबीरनगर पुलिस को जानकारी मिली थी कि हीरापुर स्थित वेदांत वाटिका के पास एक शख्स नशे का सौदा करने की फिराक में है। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन मंगाकर अपने नेटवर्क के जरिए बेचता है।
विज्ञापन


सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर भी दबोचे गए
जग्गू से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को भी हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आए। पुलिस ने टीम बनाकर दिव्या जैन, नितिन पटेल और जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1.57 करोड़ की जब्ती
कबीरनगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं समेत बीएनएस की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 34 तस्करों को पकड़ा जा चुका है और करीब 1.57 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
  • मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू
  • विजय मोटवानी उर्फ अमन
  • भूषण शर्मा उर्फ सूरज
  • दिव्या जैन
  • नितिन पटेल
  • जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed