फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhupesh Government constituted three committees for prohibition

छत्तीसगढ़ सरकार ने शराबबंदी के लिए किया तीन समितियों का गठन

Sat, 09 Mar 2019 07:01 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 09 Mar 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh Government constituted three committees for prohibition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शराबबंदी के लिए तीन समितियों का गठन किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज बताया कि राज्य में शराबबंदी के लिए तीन समितियों का गठन किया गया है। इनमें से एक समिति शराबबंदी वाले राज्यों का अध्ययन करेगी। दूसरी समिति सामाजिक संगठनों की है तथा तीसरी समिति में राज्य के प्रमुख दलों के विधायक हैं जो शराबबंदी की अनुशंसा करेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग की अध्यक्षता में राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के लिए समिति गठित की है। यह समिति ऐसे राज्य जहां पूर्व में शराबबंदी लागू की गई थी या वर्तमान में पूर्ण शराबबंदी लागू है, वहां शराबबंदी के कारण राज्य में आए आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावहारिक परिवर्तनों का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन


इस समिति में सदस्य के रूप में विषय विशेषज्ञ पी.के. शुक्ला, जशपुर जिले के बब्रुवाहन, सामाजिक कार्यकर्ता शमशाद बेगम, नशा मुक्ति अभियान से जुड़े मनीष शर्मा, अजय कुमार तथा अमितेष कुमार सिंह, एचआरसी नई दिल्ली के सेवानिवृत्त संचालक जे. पी. मिश्रा, रायपुर के डाक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक विवेक चौधरी तथा सेवानिवृत्त वाणिज्यिक कर अधिकारी सोनाराम शोरी को शामिल किया गया है। वहीं, आबकारी विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रकांत उइके को सदस्य सचिव के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी के संबंध में अनुशंसा करने के लिए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की समिति का गठन किया है। सचिव वाणिज्यिक कर (आबकारी) के संयोजन में गठित इस समिति में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह समिति राज्य में पूर्ण शराबबंदी के लिए अनुशंसा करेगी।


वहीं, राज्य सरकार ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में शराबबंदी के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों की समिति का भी गठन किया है। इस समिति में भारतीय जनता पार्टी के दो सदस्य, बहुजन समाज पार्टी के एक, जनता कांग्रेस पार्टी के एक सदस्य और कांग्रेस के आठ सदस्य शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था।  

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed