{"_id":"5ebbc3b313bee362f6126aa1","slug":"bhupesh-baghel-support-mamta-banerjee-central-govenment-making-one-side-decision-says-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल का ममता को समर्थन, प्रधानमंत्री पर लगाया एकतरफा फैसले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल का ममता को समर्थन, प्रधानमंत्री पर लगाया एकतरफा फैसले का आरोप
Wed, 13 May 2020 03:23 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 13 May 2020 03:23 PM IST
सार
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने ममता बनर्जी का किया समर्थन
- बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एकतरफा फैसले का लगाया आरोप
विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ममत बनर्जी के समर्थन में सामने आए हैं। ममता बनर्जी ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया था जिसका समर्थन करते हुए बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के कदमों के बारे में राज्यों को बताने से पहले इनकी सूचना लीक करना और मीडिया को बताना राज्य सरकारों के अधिकारों को कमजोर करने के समान है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने भी प्रवासी श्रमिकों को लेकर ट्रेन भेजने से पहले राज्यों के साथ समन्वय ना करने और सूचना ना देने को लेकर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
बघेल ने पीटीआई को बताया कि केंद के दौरे समेत कई अन्य चीजों में अगर केंद्रीय मंत्रियों के बयान दिए जाएंगे और अखबारों को सूचनाएं लीक की जाएंगी तो राज्यों का नाराज होना उचित है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार संकट के इस समय राजनीति कर रही है। पलानीस्वामी ने 31 मई से पहले रेल एवं विमानन सेवाओं की बहाली का विरोध किया था।
बघेल ने कहा कि कोई कदम उठाने से पहले राज्यों को विश्वास में लिया जाना चाहिए और अगर केंद्र ने समय पर प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श किया होता तो कई मुश्किलों को टाला जा सकता था।
बघेल के मुताबिक अगर केंद्र सरकार 24 मार्च से पहले प्रवासी मजदूरों के लिए रेल सेवा की बहाली का फैसला ले लेती तो श्रमिकों को इतनी परेशानी नहीं होती छत्तीसगढ़ में मजदूरों के लौटने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।
भूपेश बघेल ने बताया कि कई गांवों में 16,000 से ज्यादा अलग निवास केंद्र बनाए गए हैं और यहां कामगारों को 14 दिनों के लिए रखा जाएगा।