फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhoramdev mahotsav on march 19 and 20 in chhattisgarh in kabirdham

भोरमदेव महोत्सव 19-20 मार्च को: सारेगामापा विजेता इशिता विश्वकर्मा के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

Wed, 15 Mar 2023 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 15 Mar 2023 06:06 PM IST
सार

भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगा। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे। 

विज्ञापन
bhoramdev mahotsav on march 19 and 20 in chhattisgarh in kabirdham
भोरमदेव मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्विक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था के केंद्र भोरमदेव मंदिर में होने वाले महोत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। महोत्सव का आयोजन इस बार 19 और 20 मार्च को होगा। इस दो दिवसीय महोत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के साथ बॉलीवुड के उभरते सिंगरों का भी जादू चलेगा। इस बार सारेगामापा की विजेता इशिता विश्वकर्मा भी अपनी प्रस्तुति देंगी। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मंगलवार को भोरमदेव महोत्सव 2023 की तैयारियों का जायजा लिया। 

विज्ञापन


भोरमदेव महोत्सव के पहले दिन 19 मार्च को बैगा नृत्य मोहतु बैगा व उनके साथी, ग्राम बारपानी बोड़ला, जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, रजउ साहू, जरहा नवागांव बोड़ला, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, पूर्णश्री राउत, रायपुर ओडिसी नृत्य,  ऋतु वर्मा, भिलाई, पंडवानी, जाकिर हुसैन, कोरबा, सुगम संगीत बॉलीवुड फेम और सुनील तिवारी, रायपुर, छत्तीसगढ़ी लोक गीत मुख्य आकर्षक के केंद्र होंगे। सुबह पूजन के बाद शाम को महोत्सव का आगाज हो जाएगा। कार्यक्रम देर रात तक चलेंगे। 
विज्ञापन




वहीं दूसरे दिन 20 मार्च को समापन आयोजन में जिले के स्कूली बच्चों का कार्यक्रम, डॉ. नीता राजेन्द्र सिंह, खैरागढ़ कत्थक नृत्य,  गुरूदास मानिकपुरी, बोड़ला छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, सुश्री अंशिका चौहान, भाटापारा सुगम संगीत, पंडित गोलू दिवाना, दुल्लापुर कवर्धा लोक संगीत, इशिता विश्वकर्मा एवं ग्रुप, मुम्बई सारेगामापा विजेता, बॉलीवुड फेम सिंगर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा अल्का चंद्राकर, रायपुर छत्तीसगढ़ी लोकगीत की महफिल से महोत्सव का मंच सजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में रूद्राभिषेक होगा 
भोरमदेव महोत्सव के दो दिनों तक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इन दो दिनो में मंदिर में शिव की विशेष श्रृंगार, भस्म आरती और रूद्राभिषेक होगा। प्राचीन सरोवर में दीप दान भी होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, एसडीएम कवर्धा  पीसी कोरी, बोड़ला संदीप ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed