लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhojpuri singer Pawan Singh will come to Holi Festival IN Raipur

होली महोत्सव 2023: भोजपुरी गीतों से गुलजार होगी राजधानी रायपुर, पॉवर स्टार पवन सिंह 4 मार्च को बांधेंगे समा

अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 09:40 PM IST
सार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से 4 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भव्य रंगारंग 'होली महोत्सव 2023' का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की बयार बहेगी।

Bhojpuri singer Pawan Singh will come to Holi Festival IN Raipur
भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्व उत्तर भारतीय समाज की ओर से 4 मार्च को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित दशहरा मैदान डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भव्य रंगारंग 'होली महोत्सव 2023' का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की बयार बहेगी। भोजुपरी इंडस्ट्रीज के सुपर स्टार, रॉकस्टार और पॉवर स्टार पवन सिंह अपने भोजपुरी गीतों से समां बांधेंगे। 



वहीं उनके साथ फेमस भोजपुरी गायक अरविंद अकेला 'कल्लू' और भोजपुरी की इंटरनेट सनसनी गायिका शिल्पी राज अपने गानों से धमाल मचाएंगे। वहीं भोजपुरी कला जगत से ही दो हसीन कलाकार माही और मनीषा अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से रायपुर के दर्शकों को मदहोश करेंगी। अपने हंसी के फुहारों से गुदगुदाएंगी। 




दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे पॉवर स्टार पवन सिंह
इस साल सरगुजा संभाग में मैनपाट महोत्सव के बाद दूसरी बार भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह रायपुर आएंगे और अपने शानदार भोजपुरी गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। उनका ऐतिहासिक और दमदार सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' आज तक दशकों की जुबां पर है। शादी-ब्याह समेत देश में कही भी होने वाले हर सांस्कृतिक आयोजनों में उनका गाना लोगों में समां बांध देता है। झूमने पर मजबूर कर देता है। 



अंतिम चरण में कार्यक्रम की तैयारी 
'होली महोत्सव' कार्यक्रम के मुख्य आयोजक छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी रविंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। 'होली महोत्सव' में दर्शकों की सुविधा को लेकर 6 स्टेप में बैठने की व्यवस्था की  गई है, ताकि दर्शकों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम में वीआईपी गेस्ट भी शिरकत करेंगे। उनके लिए पास की व्यवस्था रहेगी। वहीं आम लोग भी सादर आमंत्रित हैं। सर्व उत्तर भारतीय समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही भोजपुरी संस्कृति, कला और समाज के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं। 



छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी संस्कृति को बढ़ावा दे रहा समाज
उन्होंने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ी संगीत और कला के साथ ही भोजपुरी संस्कृति की भी महक बिखर रही है। दोनों बोली-भाषाओं के लिए समाज लगातार कार्य कर रहा है। चाहे रायपुर के महादेवघाट स्थित छठ पूजा महोत्सव हो दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर में समाज का आयोजन। इसमें छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी दोनों की महक रहती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सामजिक दायित्वों का भी समाज निर्वहन कर रहा है। छ्त्तीसगढ़ के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी सर्व उत्तर भारतीय समाज लगातार कार्य कर रहा है। 


https://www.facebook.com/100014273521731/videos/pcb.1616493022169800/604779111013845

https://www.facebook.com/100014273521731/videos/604779111013845/





वृहद स्तर पर तैयारी 
सर्व उत्तर भारतीय समाज के रंजय सिंह और रविंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। शहर में बैनर-पोस्टर लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दर्शकों के लिए सुरक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी ध्यान में रखा गया है। 
विज्ञापन



डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम 
बता दें कि इस कार्यक्रम का डिजिटल मीडिया पार्टनर अमर उजाला डॉट कॉम है। संस्थान खबरों के साथ ही देश-प्रदेश में अपने सामजिक दायित्वों को भी पूरा करने में अग्रणी है। हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार समाजिक गतिविधियों को संचालित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed