{"_id":"6811c90151cdf715d907f737","slug":"bhilai-shrimant-won-silver-medal-in-switzerland-dedicated-it-to-lost-their-lives-in-pahalgam-terror-attack-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विजरलैंड में भिलाई के श्रीमंत ने जीता सिल्वर मेडल: पहलगाम आतंकी हमले में शाहिद हुए लोगों को किया समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विजरलैंड में भिलाई के श्रीमंत ने जीता सिल्वर मेडल: पहलगाम आतंकी हमले में शाहिद हुए लोगों को किया समर्पित
Wed, 30 Apr 2025 12:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के युवा ने 'स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप' में शानदार प्रदर्शन किया है। स्विट्जरलैण्ड में सिल्वर मेडल जीतकर देश का तिरंगा लहराया। बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने इस मेडल को पहलगाम के आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया है।
विज्ञापन
स्विजरलैंड में भिलाई के श्रीमंत ने जीता सिल्वर मेडल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई निवासी पैरा आर्म रेशलर श्रीमंत झा ने स्विट्जरलैण्ड में 25 से 27 अप्रैल 2025 तक आयोजित 'स्विस पैरा-आर्म रेसलिंग कप' में 85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। श्रीमंत झा दुनिया के तीसरे और एशिया के नंबर वन आर्म रेशलर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 85 किलोग्राम वर्ग में क्रोशिया के लुका ड्राकन को हराकर सिल्वर मेडल जीता। झा ने आगे कहा यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर एक मैच शहीद जवानों के सम्मान के लिए जीतता हूं। अब मैं आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करूंगा और निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।
इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमंत झा के जज्बे की सराहना करते हुए उन्हें सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि झा ने अपनी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीतने के बाद कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी की थी। अब वे आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
वे छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाया है और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कई स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वे अब तक 54 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, झा वर्ल्ड नंबर 3 और एशिया के नंबर एक पैरा-आर्म रेसलर हैं।
विज्ञापन
पैरा आर्म रेशलर श्रीमंत झा के सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर पीपुल्स आर्म रैसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्षा प्रीति झिंगयानी, छत्तीसगढ़ के आर्म रैसलिंग के अध्यक्ष जी. सुरेश बाबे, चेयरमैन बृजमोहन सिंह, सचिव श्रीकांत, कृष्ण साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।