फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bewafa Chaiwala, Chhattisgarh Man Open Tea Shop Balauda Bazar

बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए प्रेमी को मिलता है डिस्काउंट, युवा विक्रेता बोला- मुझे भी मिला है दर्द

Sun, 04 Sep 2022 09:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Sep 2022 09:20 AM IST
सार

'बेवफा चाय वाला' की दुकान में खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं। 
 

विज्ञापन
Bewafa Chaiwala, Chhattisgarh Man Open Tea Shop Balauda Bazar
बेवफा चायवाला - फोटो : Social Media

विस्तार

आपने एमबीए चाय वाला, ग्रेजुएट चाय वाली, एमएससी चाय वाला तो सुना होगा लेकिन बेवफा चाय वाले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदाबाजार सड़क  पर ऐसी चाय की दुकान है जो कि युवाओं की खास पसंद बन गई है, जिसका नाम है 'बेवफा चाय वाला'। खास बात है कि यहां प्रेमी जोड़ों व प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय के दाम अलग-अलग हैं। इस दुकान के मालिक कमलेश धृतलहरे ने बताया कि वह भी अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करते थे लेकिन जब उनका दिल टूटा तो उन्होंने चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया और दुकान का नाम रख दिया बेवफा चाय वाला।

विज्ञापन


प्यार में धोखा खाए लोगों को मिलता है डिस्काउंट
दुकान की खास बात यही है कि जिसका दिल टूटा हुआ होता है उसे यहां 5 रुपये डिस्काउंट मिलता है। यहां प्रेमी जोड़ों के लिए चाय का दाम 15 रुपये है तो प्यार में धोखा खाए लोगों के लिए 10 रुपये है। यहां जो भी व्यंजन मिलते हैं उनका स्वाद तो काफी लजीज है पर उनके ऐसे नामों के पीछे  कमलेश का टूटा हुआ दिल है। अपने अलग नाम के कारण यह दुकान लोगों के बीच काफी चर्चित है और युवाओं के लिए खास आकर्षण भी बन गई है।
विज्ञापन


कमलेश ने सुनाई दिल टूटने की कहानी
दरअसल चाय की दुकान खोलने के पीछे वजह यह है कि कमलेश दो साल पहले जिस लड़की से प्रेम करता था उसने  उसे धोखा दे दिया। जिसके बाद कमलेश को लगा कि वह अब क्या करे? ऐसे में वह प्यार की दीवानगी में आकर बेवफा चायवाला वाले के नाम से चाय की दुकान की खोल दी। कमलेश का यह भी कहना है कि प्यार से मुझे सबक भी मिला और रोजगार भी। आज मैं जैसा भी हूं, जिस भी परिस्थिति में हूं बेहद खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर उमड़ती है भीड़, 500-800 रुपये की कमाई
कमलेश का कहना है कि दुकान का अलग तरह का नाम सुनकर चाय पीने वालों की भीड़ उमड़ती है। उनकी रोज की कमाई 500 से 800 रुपये है। इससे उनकी रोजी-रोटी चल जाती है। वहीं चाय पीने आने वाले लोगों का कहना है कि कमलेश ने चाय की दुकान नाम गजब का रखा है। ये नाम सुनते ही लगता है वहां जाओ और चाय पियो। जो उन्हें काफी अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed