{"_id":"68b0616196d08ac4c10acb61","slug":"bees-attacked-players-on-field-in-25th-state-level-sports-competition-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: 25वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लापरवाही हुई उजागर, मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: 25वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लापरवाही हुई उजागर, मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों पर किया हमला
Thu, 28 Aug 2025 07:58 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:58 PM IST
सार
रात के समय रायपुर ज़ोन के खिलाड़ियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी के बीच कई खिलाड़ी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन छात्रों को गंभीर रूप से डंक लगे। इनमें फुटबॉल खिलाड़ी रुद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को मारे डंक और हाल लेनी पहुंची विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव में शुरू हुई 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिस आयोजन में खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए थी, वहीं खिलाड़ियों पर मधुमक्खियों के हमले ने पूरे प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन खिलाड़ी घायल हुए, लेकिन शिक्षा विभाग ने हादसे की पुष्टि तक नहीं की।
विज्ञापन
कोंडागांव के स्टेडियम ग्राउंड पर इन दिनों राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 28 से 31 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर से 800 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी जुटे हैं। फुटबॉल, तीरंदाजी और मलखम जैसे खेलों में जोश और उत्साह साफ झलक रहा था। लेकिन, उद्घाटन के जोश के बीच ही एक दर्दनाक घटना ने आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
रात के समय रायपुर ज़ोन के खिलाड़ियों पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अफरा-तफरी के बीच कई खिलाड़ी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीन छात्रों को गंभीर रूप से डंक लगे। इनमें फुटबॉल खिलाड़ी रुद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद जब जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने खिलाड़ियों के घायल होने की बात से ही इनकार कर दिया। अधिकारियों की यह चुप्पी और पल्ला झाड़ने का रवैया खिलाड़ियों और अभिभावकों के गुस्से की वजह बन गया।"
स्थानीय लोग कहते हैं कि अगर इतनी बड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है, तो सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और ठहरने की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होनी चाहिए थी। लेकिन खिलाड़ियों को असुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया, और उसी लापरवाही का नतीजा रहा मधुमक्खियों का हमला।
राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच है। लेकिन अगर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी होती रही, तो खिलाड़ी खेल पर ध्यान देने के बजाय असुविधाओं से जूझते रहेंगे। बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा विभाग कब तक इस तरह की लापरवाहियों पर आंखें मूंदे रहेगा?
निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण से 50 युवतियों का नगर सेना में चयन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा कोंडागांव में संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रशिक्षण से तैयार हुईं 50 युवतियों का चयन नगर सेना में हुआ है। इस गौरवपूर्ण सफलता का जश्न मनाने के लिए नगर के सामुदायिक भवन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक लता उसेंडी रहीं। उन्होंने अपने हाथों से सभी 50 चयनित युवतियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।