फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar police arrested two international fraudsters from Noida

CG: SBI बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से ठगी, पॉलिसी रिन्यूअल का झांसा दे ठगे 20 लाख; नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 08:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 16 Jun 2025 08:37 PM IST
सार

बस्तर पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से 20 लाख की ठगी करने वाले दो ठगों को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और जांच जारी है।

विज्ञापन
Bastar police arrested two international fraudsters from Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर पुलिस ने बैंक के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से ठगी करने वाले दो शातिर अंतरराष्ट्रीय ठगों को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से लाखों रुपये की ठगी की थी। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर से 20 लाख की ठगी
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि जगदलपुर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी आनंद राव देशमुख, जो 2015 में एसबीआई की एडीबी ब्रांच से डिप्टी मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी। आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने केवल एक किश्त जमा की और पॉलिसी पर ध्यान नहीं दिया। अक्तूबर 2023 में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर पॉलिसी रिन्यूअल का झांसा दिया और 2023 से अप्रैल 2025 तक अलग-अलग किश्तों में 20 लाख रुपये से अधिक ऐंठ लिए।
विज्ञापन


बेटे को शक, ठगों ने लौटाए नौ लाख
जब देशमुख के बेटे को इसकी जानकारी हुई, उसने अज्ञात व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की। ठग ने कबूल किया कि पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई और पूरी रकम लौटाने का वादा किया। कुछ दिनों बाद 9 लाख 2 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटाए गए, लेकिन 11 लाख 88 हजार रुपये अभी भी बकाया हैं। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच और नोएडा में छापा
एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बैंकों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान ठगों के नोएडा सेक्टर 62, 63 और 66 से लगातार कॉल आने का पता चला। पुलिस की विशेष टीम ने नोएडा में तीन दिन तक रेकी की और एक होटल के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों, लवकुश और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लालगंज नोएडा के रहने वाले हैं।

महिला सहित अन्य राज्यों में तार जुड़े
पूछताछ में आरोपियों ने एक महिला के शामिल होने की बात कबूली। पुलिस अब उसकी तलाश में है। तकनीकी जांच में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और हरियाणा के लोगों से आरोपियों के संपर्क का पता चला, जिनसे भी ठगी की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।


आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed