फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar MP Mahesh Kashyap attacks Kawasi Lakhma says public forgot the former minister in elections

Sukma: बस्तर सांसद महेश कश्यप का कवासी लखमा पर हमला, बोले- जनता ने पूर्व मंत्री को चुनाव में भुला दिया

Mon, 17 Jun 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Jun 2024 08:03 PM IST
सार

महेश कश्यप बोले कवासी लखमा 1 लाख से ज्यादा वोट से हराने का दावा कर रहे थे लेकिन कवासी लखमा का अहंकार उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुर हो गया जब कोंटा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कोण्टा में ही कवासी लखमा को हरा दिया।

विज्ञापन
Bastar MP Mahesh Kashyap attacks Kawasi Lakhma says  public forgot the former minister in elections
महेश कश्यप, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने सुकमा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता ली। इस दौरान महेश कश्यप ने कोण्टा विधानसभा से लीड मिलने पर सुकमा जिले की जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महेश कश्यप ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कवासी लखमा कहते फिरते थे कि महेश कश्यप कौन है उसे तो मैं भी नहीं जानता महेश कश्यप का मुझसे कोई मुकाबला नहीं ,लेकिन वह शायद भूल गए थे की वह महेश कश्यप से नहीं बल्कि भाजपा से मुकाबला कर रहे हैं, भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुकाबला कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

महेश कश्यप बोले कवासी लखमा 1 लाख से ज्यादा वोट से हराने का दावा कर रहे थे लेकिन कवासी लखमा का अहंकार उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुर हो गया जब कोंटा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कोण्टा में ही कवासी लखमा को हरा दिया।

विज्ञापन


महेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा प्यार मुझे सुकमा जिले से मिला जहां मेरे प्रतिद्वंद्वी रहे कवासी लखमा भी रहते हैं और कोण्टा विधानसभा के विधायक लोकसभा चुनाव में कोण्टा से ही बुरी तरह हार गए। इसके अलावा महेश कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और बस्तर की जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है। मेरा पहला काम बस्तर की जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा जिसमें स्वास्थ्य सुविधा पानी की सुविधा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं पर काम किया जाएगा। बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक की सेवा करना हमारा कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed