फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar MP called Congress padyatra a political stunt

'इंद्रावती नदी के नाम पर ढोंग कर रही कांग्रेस': बस्तर सांसद महेश कश्यप ने साधा निशाना, बताया राजनीतिक स्टंट

Tue, 29 Apr 2025 05:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस की इंद्रावती नदी जल संकट पर पदयात्रा को ढोंग करार देते हुए कहा कि पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार नदी के पुनर्जनन और सिंचाई के लिए ठोस कदम उठा रही है।

विज्ञापन
Bastar MP called Congress padyatra a political stunt
सांसद महेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कांग्रेस द्वारा इंद्रावती नदी जल संकट के नाम पर आयोजित पदयात्रा को 'राजनीतिक ढोंग' करार देते हुए तीखा हमला बोला है। सांसद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कांग्रेस झूठे प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में इंद्रावती के लिए कुछ नहीं किया
सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल तक सत्ता में रहने के बावजूद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इंद्रावती नदी की चिंता की होती तो आज यह स्थिति नहीं होती।'
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता
कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार इंद्रावती नदी सहित जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में इंद्रावती नदी को पुनर्जनन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि तत्परता से इस दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस केवल श्रेय लेने के लिए झूठा प्रचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रावती नदी परियोजनाओं का ब्योरा
सिंचाई और जल भंडारण: बस्तर जिले में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल है। 2018 तक जल संसाधन विभाग ने 75 योजनाओं के जरिए 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विकसित की थी।
कांग्रेस सरकार का रिकॉर्ड: 2019-23 के बीच कांग्रेस सरकार ने 141 योजनाओं को बजट में शामिल किया, लेकिन केवल 25 योजनाओं को मंजूरी मिली, जिनमें से मात्र पांच पूरी हुईं। इससे केवल 285 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता बढ़ी।
वर्तमान सरकार की उपलब्धियां: 2024 में भाजपा सरकार ने 15 योजनाओं की निविदा जारी की और 2024-25 में 80 योजनाओं को बजट में शामिल कर 52 योजनाओं को 200 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी। इससे 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।
आगामी योजनाएं: 2025-26 में 65 योजनाओं का सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। मटनार, देउरगांव, और महादेवघाट बैराज सहित कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं, जिनसे 50 टीएमसी जल भंडारण और 35 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

इंद्रावती-महानदी नदी जोड़ो परियोजना
बस्तर संभाग को 372 टीएमसी जल आबंटित है, लेकिन केवल 5 प्रतिशत जल भंडारण क्षमता उपलब्ध है। इसके लिए इंद्रावती-महानदी नदी जोड़ो परियोजना का सर्वेक्षण स्वीकृत किया गया है, जिससे 4 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा विकसित होगी। 15 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री ने बस्तर में सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए नए मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया।

इंद्रावती-जोरानाला जल संकट का समाधान
पृष्ठभूमि:
2010-16 के बीच 49 करोड़ रुपये की लागत से ओडिशा के जल संसाधन विभाग ने कंट्रोल स्ट्रक्चर बनाया, जिससे छत्तीसगढ़ को 50 प्रतिशत जल उपलब्धता सुनिश्चित हुई।
कांग्रेस के कार्यकाल में लापरवाही: 2021-23 के बीच सिल्ट और बोल्डर जमा होने से जल उपलब्धता घटकर 23% और 2024 में 16% रह गई, जिससे बस्तर में गंभीर जल संकट उत्पन्न हुआ। कांग्रेस सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
वर्तमान सरकार की पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से चर्चा कर हाइड्रोलिक कंट्रोल स्ट्रक्चर के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में जमा सिल्ट और अवरोधों को हटाने का अस्थायी समाधान किया, जिससे जल प्रवाह 16% से बढ़कर 49% हो गया। 
स्थायी समाधान: ओडिशा सरकार ने चार करोड़ रुपये की लागत से जून 2025 तक सिल्ट और अवरोधों को स्थायी रूप से हटाने की सहमति दी है।

कांग्रेस का ढोंग उजागर
सांसद ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि कौन इंद्रावती नदी के लिए काम कर रहा है और कौन केवल राजनीतिक स्टंट कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस की पदयात्रा को झूठा प्रचार और श्रेय लेने की कोशिश बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed