फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Fighters constable Shankar Kudiam kidnapped by Maad Division Committee of Naxalites

बस्तर फाइटर्स जवान का अपहरण: नक्सलियों के कब्जे में है जवान शंकर, माड़ डिवीजन कमेटी ने दी जानकारी

Thu, 05 Oct 2023 07:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Oct 2023 07:07 PM IST
सार

पिछले एक सप्ताह से लापता बताया जा रहा बस्तर फाइटर्स का जवान नक्सलियों के कब्जे में है। नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया है। इसकी जानकारी खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
 

विज्ञापन
Bastar Fighters constable Shankar Kudiam kidnapped by Maad Division Committee of Naxalites
आरक्षक शंकर कुड़ियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर फाइटर्स के आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने कर लिया है। नक्सलियों ने आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण 29 सितंबर को किया था। शंकर अपने दोस्त के साथ भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी घाट गया हुआ था। जवान के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज की अपील के बाद नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


प्रेस नोट में नक्सली संगठन ने जवान शंकर का अपहरण कर अपने चंगुल में रखने की जानकरी दी है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि आरक्षक शंकर कुड़ियम 29 सितंबर ड्यूटी के बाद अपने परिचित को छोड़ने के लिए गए थे और वापस नहीं लौटे। आरक्षक के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरक्षक शंकर कुड़ियम अपने मित्र के साथ उसपरी घाट पर गये थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बारे में यह जानकारी हुई है कि आरक्षक का अपहरण माड़ डिवीजन कमेटी द्वारा किया गया है। एसपी ने अपेक्षा की है कि जनमानस की भावनाएं और समाज परिवार की अपील को ध्यान में रखते हुए आरक्षक को शीघ्र ही मुक्त कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed