फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar division got 11 specialist doctors due to the initiative of CM Vishnudev Sai

अब मिलेगी बेहतर इलाज की बड़ी सुविधा: सीएम विष्णुदेव साय की पहल से बस्तर संभाग को मिले 11 विशेषज्ञ चिकित्सक

Thu, 01 Aug 2024 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 01 Aug 2024 07:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का पोस्टिंग आदेश भी जारी हो गया है।

विज्ञापन
Bastar division got 11 specialist doctors due to the initiative of CM Vishnudev Sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बस्तर संभाग में 11 विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा) की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का पोस्टिंग आदेश भी जारी हो गया है। इन चिकित्सकों पदस्थ होने के बाद संभाग में त्वरित और बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी किये गए आदेश में डॉ. मेनका खरे,  एमडी मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला - बस्तर , डॉ. गौरीसेट्टी श्रव्या, शिशुरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - बस्तर , डॉ. पाड़ीशाला हरिश कुमार, एम.डी. मेडिसिन को जिला अस्पताल, जिला - बीजापुर , डॉ. लीना पुराइन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - बीजापुर , डॉ. कृष्णा कुमार मरकाम, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर में पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार  डॉ. लक्ष्मी नारायण वर्मा, नेत्ररोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर , डॉ. जयश्री साहू, शिशुरोग विशेषज्ञ को  जिला अस्पताल (एस.एन.सी.यू.), जिला - नारायणपुर , डॉ. मनोज कुमार, अस्थिरोग विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - नारायणपुर,डॉ. परिणीता रायस्त, स्त्रीरोग विशेषज्ञ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार, जिला - सुकमा ,डॉ. निरंजन एस काडलूर, शल्यकिया विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - सुकमा , डॉ. सुरज नारायण हटकर, निश्चेतना विशेषज्ञ को जिला अस्पताल, जिला - सुकमा  में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed