फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bank employee withdrew money from account holders' accounts and invested it in the share market

CG: बैंक कर्मचारी ने खातेदारों के खाते निकाले दो करोड़ से अधिक रुपये, शेयर मार्केट में किया इंवेस्ट; गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 05:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jan 2024 05:07 PM IST
सार

सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के एक कर्मचारी ने बैंके के 15 खातेदारों के खाते से दो करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपये निकाल लिए। कर्मचारी ने इन रुपयों को शेयर मार्केट में लगा दिया। हालांकि शिकायत के बाद कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Bank employee withdrew money from account holders' accounts and invested it in the share market
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा बैंक के लगभग 15 खातेदारों के खाते से लगभग दो करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपये निकालकर उसे शेयर मार्केट में लगाने का मामला सामने आय है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत शहर के ममता नगर गली नंबर-3 निवासी सिंगल विंडो ऑपरेटर आदेशराज भावे ने बैंक के लगभग 15 खातेदारों के खाते से दो करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपये निकालकर उसे शेयर मार्केट में लगा दिया। मामले की सूचना राजनांदगांव सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा प्रबंधक द्वारा थाना कोतवाली में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि खातेदारों के मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डालकर आरोपी द्वारा आईएमपीएस के माध्यम से रुपये ट्रांसफर किए गए। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने आरोपी बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वयं के द्वारा खरीदे गए अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया और बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उसने 99 लाख 150 हजार रूपये वापस कुछ खातेदारों के खाते में जमा भी कर दिए, लेकिन एक करोड़ 33 लाख दो हजार रुपये वह शेयर मार्केट में घाटा होने के चलते खातेदारों के खाते में जमा नहीं कर पाया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसने कुछ खातों में रुपये डालें जिस पर बैंक द्वारा कितने रुपये कहां से आने की तस्दीक की गई। इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ गबन का आपराधिक मामला दर्ज करते हुए करवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed