फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bank cashier absconds with Rs 5 lakh in Korba

Koba: पांच लाख रुपये लेकर कैशियर फरार, बैंक मैनेजर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 07:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 16 Oct 2024 07:08 PM IST
सार

बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर पांच लाख रुपये लेकर कोरबा से फरार हो गया है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन
Bank cashier absconds with Rs 5 lakh in Korba
इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर कोरबा से फरार हो गया है। उसने कंपनी को बड़ी चपत लगाई है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। इस बीच एक टीम उड़ीसा से बैरंग लौट आई। निहारिका बुधवारी स्थित मुख्य इसाफ नामक बैंकिंग कंपनी का कामकाज कोरबा जिले में भी चल रहा है। उसने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा कई क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोल रखी हैं और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इस निजी बैंक की शाखा संचालित है, जिसका ओडिशा निवासी कैशियर कंपनी को ही चपत लगाकर भाग गया। इसाफ बैंक में कैशियर के पद पर बीरेंद्र गिरना पिछले कई वर्षों से काम करते आ रहा था। फील्ड से वसूली का पैसा और ग्राहक का पैसा कैशियर के पास जमा होता है। मैनेजर को लगा कि वो जमा कर दिया होगा, लेकिन ऑनलाइन चेक करने पर जमा ही नहीं हुआ था। उसे लगा दूसरे दिन जमा कर देगा, लेकिन वो अगले दिन आया ही नहीं।
विज्ञापन


फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। उसके घर पर भी संपर्क किया गया। वहां भी नहीं था, तब बैंक में हिसाब किया गया तो लगभग पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है और कैशियर की तलाश की जा रही है। एक टीम को ओडिशा रवाना किया था, जहां से वापस आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को वित्तीय लेनदेन भरोसेमंद स्थान करना चाहिए। काफी समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही हैं और इससे लोगों को बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed