फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bank account opened in someone else's name by luring them, transactions of more than 15 lakhs done in Raipur

Raipur: लालच देकर दूसरे के नाम पर खुलवाया बैंक खाता, 15 लाख से अधिक का किया लेनदेन,अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 04:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम से दूसरे के नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाया, इसके बाद लाखों रुपये का अवैध लेनदेन किया। पूरा मामला सेजबहार थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
Bank account opened in someone else's name by luring them, transactions of more than 15 lakhs done in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम से दूसरे के नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाया, इसके बाद लाखों रुपये का अवैध लेनदेन किया। पूरा मामला सेजबहार थाना क्षेत्र का है। घटना को अंजाम देने वाला ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


प्रार्थी गुलशन विश्वकर्मा ने आजाद चौक थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैग्गा फाइनेंस पुजारी चेंबर पचपेडी नाका रायपुर में कार्यरत था। प्रार्थी की मुलाकात मकरन्दा मेहर नामक व्यक्ति से हुआ, जिसने प्रार्थी का सरकारी विभाग में नौकरी लगाने की बात कहा जिससे प्रार्थी उसकी बात पर विश्वास कर उसके बोलने पर अपने नाम से फेडरल बैंक शाखा में खाता खुलवाया। 
विज्ञापन


बैंक का पास बुक और एटीएम कार्ड को मकरन्दा मेहर अपने पास रख लिया। दो दिन मे वेरीफाई करने के बाद वापस करने कहा। दो माह बाद खाता और एटीएम वापस कर दिया। फेडरल बैक से 26 फरवरी 2025 को प्रार्थी को नोटिस मिला। इस पर प्रार्थी बैंक गया, तो बैंक के माध्यम से पता चला कि उसके खाता में अलग-अलग किश्तों में कुल 15 लाख 24 हजार रुपये का लेन-देन हुआ है। इसके साथ ही मकरन्दा मेहर  मुकेश नेताम का भी खाता खुलवा कर पासबुक और एटीएम कार्ड को अपने पास रख कर अवैध लेन-देन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी मकरन्दा मेहर को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी मकरन्दा मेहर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी मकरन्दा मेहर 41साल बलांगीर ओडिशा का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed