फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur Ramnujganj A woman sleeping after lighting fireplace died of suffocation

CG: कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही थी पुष्पा मंडल, दम घुटने से हुई मौत; आग लगने से जला सिर

Mon, 26 Aug 2024 09:46 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Mon, 26 Aug 2024 09:46 AM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले में एक वृद्ध महिला की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कमरे में अंगीठी जलाकर सो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
 

विज्ञापन
Balrampur Ramnujganj A woman sleeping after lighting fireplace died of suffocation
वृद्ध महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम संतोषीनगर पिपराही में घर में अकेले रह रही वृद्ध महिला रात में अंगीठी जलाकर सोई थी। घुटन से उसकी मौत हो गई। वहीं, आग बिस्तर में पकड़ने के बाद सिर भी बुरी तरीके से जल गया है। घटना की सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव, भाजपा नेता अमित गुप्ता मंटु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर पिपराही में वृद्ध महिला पुष्पा मंडल (65) घर में अकेले रहती थी। वह खेती बाड़ी का कार्य करती थी। रविवार रात खाना खाकर सोई थी। वहीं, उन्होंन खटिया के नीचे अंगीठी जला दी थी। बताया जा रहा है कि घर में खिड़की नहीं थी और दरवाजा बंद था। घुटन से उसकी मौत हो गई। वहीं, बिस्तर में आग पकड़ने के बाद खटिया एवं बिस्तर जलने से सिर भी बुरी तरह से जल गया।
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामवासियों ने घर से धुआं निकलते देखा तो दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर घटना पता चली। गांव में बात फैलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंह देव एवं भाजपा नेता अमित गुप्ता मंटू भी पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची घटना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed