फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur-Ramanujganj Vipul Gupta ranked 12th in UPSC IFS 2024 Result

UPSC IFS 2024 Result: छत्तीसगढ़ के विपुल गुप्ता को मिला 12वां स्थान, घर से की तैयारी; मां जानी-मानी कवित्री

Tue, 20 May 2025 09:14 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 May 2025 09:14 AM IST
सार

बलरामपुर-रामानुजगंज संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट में विपुल गुप्ता का  में 12वां स्थान लाकर नगर का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
Balrampur-Ramanujganj Vipul Gupta ranked 12th in UPSC IFS 2024 Result
विपुल गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट सोमवार की रात जारी कर दिया गया। जिसमें रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 12 निवासी स्वर्गीय मदन प्रसाद गुप्ता की बेटी और देश की जानी-मानी कवित्री दीपा गुप्ता के बेटे विपुल गुप्ता ने 22 वर्ष की उम्र में पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान लाकर नगर का नाम रोशन किया।

विज्ञापन


शुरू से मेधावी रहे विपुल गुप्ता ने कक्षा कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस विशाखापट्टनम में की। वहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई 2022 आईआईटी मद्रास से पूरी की। विपुल ने घर में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। वहीं मात्र 6 महीने दिल्ली से फिजिक्स की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस ली थी।
विज्ञापन


2023 में पहली बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा विपुल ने दी। परंतु तैयारी नहीं होने के कारण नहीं निकाल पाए। वहीं एक साल की तैयारी के बाद जब दूसरी बार संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दिया तो संघ लोक सेवा आयोग 2024 के परीक्षा परिणाम में 368 वा रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारतीय वन सेवा 2024 की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में 12वां स्थान लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विपुल की मां दीपा गुप्ता देश की जानी-मानी कवित्री हैं। जिन्हें कई राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वहीं पिता पवन गुप्ता विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में कार्यरत हैं। विपुल के मामा डॉक्टर अशोक गुप्ता, डॉक्टर राजेश गुप्ता और अनूप गुप्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed