फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur Ramanujganj three-day Gyanotsav program was organized under auspices of Gyan Yagya Parivar

रामनुजगंज ज्ञानोत्सव कार्यक्रम: देश के जाने-माने विद्वान हो रहे हैं सम्मिलित, बजरंग मुनि के सानिध्य में आयोजन

Sat, 08 Jun 2024 05:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 08 Jun 2024 05:43 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का बृहद आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के जाने-माने मौलिक विचारक समाज विज्ञानी बजरंग मुनि के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Balrampur Ramanujganj three-day Gyanotsav program was organized under auspices of Gyan Yagya Parivar
ज्ञानोत्सव कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज ज्ञान यज्ञ परिवार के तत्वाधान में नगर में तीन दिवसीय ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का बृहद आयोजन नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित कम्युनिटी हाल में देश के जाने-माने मौलिक विचारक समाज विज्ञानी बजरंग मुनि के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से नामीचीन विद्वान शिरकत कर रहे हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान सुबह यज्ञ हवन आयोजित हो रहा है। दोपहर में एवं देर शाम तक बजरंग मुनि के द्वारा ज्ञान कथा कही जारी है। वहीं, देश के जाने-माने राष्ट्रीय कथा वाचक सुनील देव शास्त्री द्वारा भागवत कथा ज्ञान कथा के पूर्व कही जा रही है। ज्ञान उत्सव कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन


ज्ञान उत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन बजरंग मुनि के द्वारा उनके मार्गदर्शन में संचालित हो रहे मार्गदर्शक सामाजिक सोध संस्थान, मार्गदर्शक साहित्य प्रकाशन विभाग, ज्ञान यज्ञ परिवार, लोक स्वराज अभियान, विचार मंथन कार्यक्रम एवं स्कूल की विस्तार से समीक्षा की गई। वहीं, ज्ञान कथा के दूसरे दिन लोगों को सामाजिक ढांचा में किस प्रकार से कार्य करना है, राजनीतिक संस्थानों में एवं धार्मिक संस्थाओं में कितनी सहभागिता निभाना है, विभिन्न संस्थाओं का अर्थव्यवस्था किस प्रकार संचालित होगा सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के दौरान देश के जाने-माने विचार को के द्वारा विद्वानों के द्वारा अपने विभिन्न विषयों पर विचार रखे जा रहे हैं। ज्ञान यज्ञ परिवार के माध्यम से सामाजिक कार्य करने वाले लोगों प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन


42 डिग्री तापमान में 85 वर्षीय बजरंग मुनि के द्वारा छह घंटे से अधिक ज्ञान कथा कही जा रही है। ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में बजरंग मुनि की ज्ञान कथा क्षेत्र वासियों एवं देश भर से आए जाने-माने विद्वानों के लिए आकर्षण का केंद्र है। जिनके द्वारा विभिन्न विषयों पर सुबह-शाम मिलकर छह घंटे से अधिक अपने विचार रखे जा रहे हैं। 42 डिग्री तापमान में उनकी जीवटता देखते बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग मुनि के विचारों पर आधारित फिल्म प्रयोग एवं एक ही रास्ता, रामानुजगंज एक आवाज फिल्म का प्रदर्शन भी प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसे लोग काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। रामानुजगंज का नाम देश भर में फैलाने वाले बजरंग मुनि के समाज को लेकर विचारों की लोगों के द्वारा खूब प्रशंसा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed