फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balrampur Ramanujganj A speeding car hit two riders dragging one of them for 200 meters

बलरामपुर रामानुजगंज: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक को 200 मीटर तक घसीटा, दोनों की हालत गंभीर

Wed, 07 Jan 2026 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 06:06 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यह हादसा आज दोपहर करीब 1:00 बजे रामचंद्रपुर–सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास हुआ।

विज्ञापन
Balrampur Ramanujganj A speeding car hit two riders dragging one of them for 200 meters
कार ने बाइक सवारों का मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है। यह हादसा आज दोपहर करीब 1:00 बजे रामचंद्रपुर–सनवाल मुख्य मार्ग पर ग्राम टकिया के पास हुआ। सनवाल की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि एक युवक कार के बोनट में फंसकर लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया।

विज्ञापन


दुर्घटना का विवरण और घायलों की स्थिति
दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान सुमन कुमार (22 वर्ष), निवासी हरिहरपुर तथा दिलीप भुइयां (22 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक दिन पूर्व बाइक से ग्राम आरागाही अपने ससुराल गए थे और आज दोपहर वापस लौटते समय ग्राम टकिया के पास यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने तेज गति से बाइक को टक्कर मारी, जिससे सुमन कुमार कार के बोनट पर गिर गया और कार उसे लगभग 200 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। वहीं, दिलीप भुइयां सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से टूट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


तत्काल बचाव और उपचार
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामानुजगंज स्थित 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारद यादव, जनपद सदस्य व्यास मुनि यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच और जन आक्रोश
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा कार चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था और कार ग्राम तारकेश्वर पुर की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed