{"_id":"66aa3f63a18625f41d049526","slug":"there-is-chaos-in-name-of-traffic-system-people-allege-extortion-is-being-done-in-bhatapara-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: यातायात व्यवस्था के नाम पर मची है अंधेर गर्दी, लोगों का आरोप, जबरन हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: यातायात व्यवस्था के नाम पर मची है अंधेर गर्दी, लोगों का आरोप, जबरन हो रही वसूली
Wed, 31 Jul 2024 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:13 PM IST
सार
जब इस संबंध मे भाटापारा कांग्रेस विधायक इन्द्र साव से बात की गई तो उन्होने कहा की अवैध वसुली व राहगिरो तथा कमजोर तपके वर्ग से जबरन चलानी कार्यवाही की शिकायत मिल तो रही है, यातायात पुलिस शहर के सडको मे अनावश्यक खडी वाहनो पर कार्यवाही नही कर रही है।
विज्ञापन
जबरन वसूली का लगा आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाटापारा में कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर शहर के अलग-अलग जगहों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन लोगों की शिकायत यह है कि यह चलानी कार्रवाई निचले तबके के मजदुर वर्गों में ही देखने को मिलती है, लोगो का कहना है कि यातायात चौकी से महज कुछ ही दुरी मे कृषि उपज मंडी रोड मे सडक पर बेतर-बी से खाडे ट्को पर यातायात की नजर नही पडती, लेकिन उच अधिकारियो के आदेश निर्देष का पालन करने के लिए शहर के अलग अलग जगहो पर टीम बना कर राहगिरो को व मजदुर वर्ग को चालन कार्यवाही कर खाना पुर्ति की कार्यवाही पुरी की जाती है।
विज्ञापन
जब इस संबंध मे भाटापारा कांग्रेस विधायक इन्द्र साव से बात की गई तो उन्होने कहा की अवैध वसुली व राहगिरो तथा कमजोर तपके वर्ग से जबरन चलानी कार्यवाही की शिकायत मिल तो रही है, यातायात पुलिस शहर के सडको मे अनावश्यक खडी वाहनो पर कार्यवाही नही कर रही है। यातायात पुलिस सुरक्षा की दृष्टी से अगर कार्यवाही कर रही है तो सही है लेकिन इस कार्यवाही मे शहर क्षेत्र व ग्रामिण क्षेत्र का भेदभाव न करे।
विज्ञापन
जब इस संबंध मे सुशील शर्मा पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होने कहा कि गांव, गरीब, किसान की बात करने वाली सरकार में गांव का युवा, किसान, मजदुर सभी लोग परेशान हैं। अनावश्यक रूप से चालान बनाकर भारी मात्रा मे वसुली की जा रही है।
विज्ञापन