Bhatapara: सिविल लाइन के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी काबू पाने में जुटे
भाटापारा के सिविल लाइन रिहायसी क्षेत्र में भीषण आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
विस्तार
भाटापारा के सिविल लाइन रिहायसी क्षेत्र में भीषण आग लगी है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। भाटापारा शहर थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।
जहां आग लगी है वहां पहले निजी टेंट हाऊस का गोडाउन था। घटना क्षेत्र के पास ही बच्चों का निजी अस्पताल है नगर पालिका प्राशासन का। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग पर काबू पाने में जुटी है।