{"_id":"66a90ede4ec752a0420659ac","slug":"amount-of-rs-1-14-crore-approved-on-recommendation-of-bjp-state-vice-president-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhatapara: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर 1.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhatapara: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर 1.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत, कराए जाएंगे विकास कार्य
Tue, 30 Jul 2024 09:34 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:34 PM IST
सार
भाटापारा के लिए 15वें वित्त आयोग के अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत 1 करोड़ 14 लाख 37 हजार की राशि को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
मंत्री अरुण साव के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा की अनुशंसा से 1.14 करोड़ विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा भाटापारा नगर के लिए 15वें वित्त आयोग के अनटाईड ग्राण्ट अंतर्गत 1 करोड़ 14 लाख 37 हजार की राशि को स्वीकृति मिली है। जिसके अंतर्गत गांधी मंदिर वार्ड क्रमांक 10 में 57 लाख 70 हजार रुपये की लागत से एससीआई गो डाउन से श्री नारायणी नवल धाम मंदिर के पास मुख्य नाला तक आरसीसी नाली का निर्माण एवं लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 25 में 56 लाख 67 हजार रुपये की लागत से चर्च से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक आरसीसी नाली के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उक्त निर्माण कार्यों से वार्ड के निवासियों को बारिश के दिनों में हो रही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगा। मोपका महाविद्यालय भवन निर्माण कार्य, व्यवहार न्यायालय सिंमगा-भाटापारा में भवन निर्माण कार्य, शिवनाथ नदी के सेमरिया घाट पर सेमरिया अमलीडीह मार्ग निर्माण कार्य, भाटापारा रेलवे स्टेशन अंतर्गत एलसी नंबर 385 गेट रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य, खोखली-धौराभाठा गेट पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य, सिमगा विकासखंड के अड़बंधा से करहुल मार्ग का दो किलोमीटर निर्माण कार्य,अड़बंधा से चंदिया पथरा मार्ग पर दो किलोमीटर निर्माण, मर्राकोना से संजारी नवागांव मार्ग पर 2.50 किलोमीटर निर्माण, भाटापारा-सेमरिया-चंदखुरी मार्ग पर डामरीकरण कार्य, कोलिहा रोहरा पुल-पुलिया सहित तीन किलोमीटर मार्ग का निर्माण, भाटापारा के कोसमंदा-बेन्द्री-खैरी-बोरसी 03.80 किलोमीटर पुल-पुलिया व सड़क निर्माण कार्य, दतरेंगा से बिजराडीह तक 06.20 किलोमीटर सड़क पुल पुलिया सहित मार्ग निर्माण कार्य, पौसरी 02.50 किलोमीटर सड़क पुल पुलिया निर्माण कार्य जैसे करोड़ों रुपयों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा पूर्व में प्राप्त कर ली की गई है। उक्त स्वीकृति के लिए शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव सहित पूरे सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन