फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   young man killed his friend due to one sided love In Balod

Balod: दोस्त के रहते न मिल पाता अधूरा इश्क, इसलिए उतार दिया मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 24 Mar 2024 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Mar 2024 05:36 PM IST
सार

बालोद जिले के ग्राम मोंगरी नदी की रेत में दफन मिले नाबालिग की लाश और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पूरा मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ है और हत्या करने वाला भी जिगरी यार निकला।

विज्ञापन
young man killed his friend due to one sided love In Balod
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम मोंगरी नदी की रेत में दफन मिले नाबालिग की लाश और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पूरा मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा हुआ है और हत्या करने वाला भी जिगरी यार निकला। मामले के एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 16 वर्षीय हितेश साहू दो दिनों से लापता था जिस पर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी जिसके बाद रेत के घाट में दबा हुआ शव मिला जिसकी पहचान गुमशुदा बालक के रूप में हुई थी। अब आरोपी पोलिस की गिरफ्त में हैं, एक नाबालिग है और दूसरे आरोपी का नाम गजेंद्र साहू है।

विज्ञापन

 

हत्या दो व्यक्तियों ने मिलकर की परंतु जो नाबालिग इसमें शामिल है उसकी दुश्मनी मृतक हितेश से लंबे समय से थी, नाबालिग ने पुलिस को बयान दिया है कि मृतक और वो जिगरी यार थे पर पढ़ाई में वो हमेशा मुझसे आगे रहता था जिसके कारण नाबालिग उससे जलता था और दोनो दोस्त एक ही लड़की से प्यार करते थे, और नाबालिग के बहन की सगाई हुई उस दिन मृतक हितेश ने प्रेम प्रसंग मामले को लेकर नाबालिग के साथ गाली- गलोच किया था जिसपर अब नाबालिग ने हत्या करने का प्लान बनाया।

विज्ञापन


भजिया खिलाने के बहाने ले गए सूनसान जगह  
पुलिस ने बताया कि मृतक जो सगाई में गया हुआ था उसे उन्होंने सगाई से बाहर निकाल कर भजिया खिलाने के बहाने एक गांव ले जाने की बात कहते हुए वहां ना ले जाकर सूनसान इलाके में ले गए और खेतों में मछली पकड़ने वाले जाली से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को रेत में दफन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में जब पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि दोनों युवक गजेंद्र साहू और एक नाबालिग को साथ में जाते ग्रामीणों ने देखा था पर जब दोनो लौटे तो मृतक युवक साथ में नहीं था। पुलिस ने सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच किया तो पूरा मामला पानी की तरह साफ हुआ, नाबालिग ने सोचा था यदि मृतक दोस्त ना रहे तो उसे उसका एकतरफा प्यार मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed