{"_id":"665946f7404fd8c285019283","slug":"people-are-troubled-by-water-problem-in-balod-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद में जल संकट: लोगों के घरों तक नल तो पहुंचा, लेकिन उसमें नहीं आ रहा पानी; सूखी पड़ी टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में जल संकट: लोगों के घरों तक नल तो पहुंचा, लेकिन उसमें नहीं आ रहा पानी; सूखी पड़ी टंकी
Fri, 31 May 2024 09:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 31 May 2024 09:11 AM IST
सार
बालोद जिले के ग्राम खेरथाडीह के आश्रित ग्राम अमली डीह के ग्रामीण भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल तो पहुंचा है लेकिन उसमें पानी नहीं है और टंकी निर्माण का काम अभी शुरू हुआ है।
विज्ञापन
बालोद में जल संकट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के ग्राम खेरथाडीह के आश्रित ग्राम अमली डीह के ग्रामीण भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल तो पहुंचा है लेकिन उसमें पानी नहीं है और टंकी निर्माण का काम अभी शुरू हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीण एक जगहों पर एकत्र होकर लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं सरपंच का कहना है कि पहले दूसरी जगह पर टंकी का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने हो इसका विरोध किया। जिसके कारण टंकी बनाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह पर नल चल रहा है। वहां पर हम सब बड़ी-बड़ी लाइन लगाकर पानी भरने को मजबूर हैं। हमें घरों तक पानी पहुंचाने में काफी समस्या होती है। पूरा परिवार सुबह और शाम पानी भरने में व्यस्त रहता है। सरपंच और सचिव द्वारा हमारे ऊपर ध्यान नहीं दिया जाता है। पहले से यहां पर प्लास्टिक की टंकियां बनी हुई है, वह भी खाली है। आपको बताने की गांव में प्लास्टिक की टंकियां तो लगी हुई है परंतु उसने भी पानी सप्लाई का कोई विकल्प नजर नहीं आया और टंकी सूखा हुई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया टंकी का विरोध
पूरे मामले पर सरपंच चित्र रेखा साहू ने कहा कि जब टंकी का निर्माण हो रहा था, तो उसे जगह पर ग्रामीणों ने विरोध किया। जिसके कारण टंकी का निर्माण दूसरी जगह कराया गया है। जिसके कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन