{"_id":"66c4710c399a7ed78f004cfb","slug":"mla-sat-on-dharna-for-construction-of-additional-room-raised-slogans-against-administration-in-balod-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: अतिरिक्त कमरा निर्माण को लेकर धरने पर बैठे विधायक, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सैकड़ों लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: अतिरिक्त कमरा निर्माण को लेकर धरने पर बैठे विधायक, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Tue, 20 Aug 2024 04:04 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 20 Aug 2024 04:04 PM IST
सार
बालोद में गुंडरदेही के भरदाकला के उच्च्तर माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कमरे की निर्माण की जल्द मांग को लेकर विधायक कुँवर सिंह निषाद ग्रामीणों और छात्रों के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम भरदाकला के उच्च्तर माध्यमिक शाला में अव्यवस्था छात्रों को हो रही पढ़ाई में दिक्कत अतिरिक्त कमरे की निर्माण की जल्द मांग को लेकर क्षेत्र के विधायक कुँवर सिंह निषाद ग्रामीणों और छात्रों के साथ बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। जिस वजह से अर्जुन्दा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम भरदकला के उच्चतर माध्यमिक शाला में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 48 लाख की लागत से 6 अतिरिक्त कमरे बनने है जिस वजह से पुराने कमरो को तोड़ कर नया बनाया जाना है मगर अब तक काम चालू नही हुआ जिस वजह से छात्रों को बैठने में दिक्कत हो रही है वहीं पढ़ाई भी सही नही हो पा रही थी। इसी वजह से विधायक कुँवर सिंह ने एक सप्ताह पहले प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया था मगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। यही वजह हुई की विधायक को सड़क पर बैठना पड़ा। मौके पर पहुचे अधिकारियों द्वारा 6 सितम्बर तक निर्माण प्राम्भ करने का लिखित आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
छह सितंबर तक का समय
पूरे मामले में विधायक ने कहा कि अगर 6 तारीख तक समस्या हल नही हुई तो 7 तारीख को स्कूल में ताला बन्दी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके बाद ही विधायक ग्रामीण छात्र इस धरने को समाप्त किये आपको बता दें कि अतिरिक्त कमरे निर्माण को लेकर छात्र-छात्राओं को काफी समस्या हो रही है लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया घन्पुट तक चले इस चक्का जाम के बाद प्रदर्शन को खत्म किया गया अब देखना यह होगा कि दिए गए समय तक यह काम पूरा हो पता है या नहीं।
विज्ञापन