फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Minister Kedar Kashyap addressed tribal community attacked Congress in Balod

Balod: मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासी समाज को किया संबोधित, BJP के लिए मांगे वोट, कांग्रेस पर बोला हमला

Wed, 10 Apr 2024 05:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 05:41 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासी बाहुल्य कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आदिवासियों को साधने मैदान पर उतरे हुए हैं, उन्होंने बालोद जिले के ग्राम देवार भाट में आदिवासी समाज के लोगों को बड़ादेव शक्ति पीठ में संबोधित किया।

विज्ञापन
Minister Kedar Kashyap addressed tribal community attacked Congress in Balod
मंत्री केदाप कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासी बाहुल्य कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आदिवासियों को साधने मैदान पर उतरे हुए हैं, उन्होंने बालोद जिले के ग्राम देवार भाट में आदिवासी समाज के लोगों को बड़ादेव शक्ति पीठ में संबोधित किया। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के नेताओं को मानसिक दिवालिया कहा उन्होंने कहा कभी महंत डंडे से मारने की बात कहते हैं कभी लखमा मोदी मरेंगे बोलते हैं कि यह उनका मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। 

विज्ञापन

 

दरअसल मंत्री केदार कश्यप बालोद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पहली सरकार है जिसने आदिवासी समाज को उचित स्थान देते हुए समाज से हमारा मुख्यमंत्री बनाया और महिलाओं को उनका अधिकार दिया है। कहा कांकेर लोकसभा क्षेत्र से भोजराज नाग जो की सरल सीधे परंतु तेज तर्रार नेता है उन्हें अपना बहुमूल्य समर्थन देना है।

विज्ञापन


इटली में जाकर चुनाव लड़े राहुल

आदिवासी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के शासनकाल में कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है क्योंकि मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हुआ है जो सीधे घुसकर मारती है। कांग्रेस वाले कहते थे कि अमेठी पहले कांग्रेस की सीट रही है वहां कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता अब स्वयं राहुल गांधी वहां से भाग रहे हैं और वायनाड में चुनाव लड़ रहे हैं। अब तो स्थिति यह हो रही है कि वह वायनाड से भी भागने लगे हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत में नहीं इटली जाकर चुनाव लड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


गारंटी हुई पूरी

मंत्री केदार ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी की हर गारंटी पूरी हुई है, चाहे वह धान का एक मुफ्त बोनस हो चाहे महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि हो, उन्होंने कहा कि अब हमें सर्व शक्तिमान नेता को चुनने का समय है इसके लिए जरूरी है कि हम अपने लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed