फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Krishak Unnati Yojana amount will be sent from Balod to accounts of farmers of entire state in Balod

कृषक उन्नति योजना: मोदी की एक और गारंटी होगी पूरी, बालोद से पूरे प्रदेश के किसानों के खाते में भेजी जाएगी राशि

Mon, 11 Mar 2024 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले इसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
Krishak Unnati Yojana amount will be sent from Balod to accounts of farmers of entire state in Balod
सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में जोरों पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी पूरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लगभग 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जाएगी। बालोद शहर के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में भव्य आयोजन होगा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पहले इसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक कहा जा सकता है बालोद जिले में होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि एमएसपी के बाद सरकार अब अंतर की राशि किसानों को देने जा रही है प्रदेश के 24.72 लाख किसानों के खाते में यह राशि बालोद से मुख्यमंत्री सीधे डालेंगे सरकार ने इसे कृषक उन्नति योजना ना नाम दिया है जिसका भव्य आयोजन बालोद जिले में आयोजित होने जा रहा है लगभग 6 कैबिनेट मंत्री इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं लोकसभा चुनाव के पहले इसे छत्तीसगढ़ का बड़ा आयोजन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए बालोद का आंकड़ा

बालोद जिला जहां ये आयोजन होने जा रहा है वहां पर 1 लाख 44 हजार 481 किसान सीधे इस योजना से लाभान्वित होंगे आपको बता दें 686 करोड़ 57 लाख रुपए यहां के किसानों को दिए जाएंगे वहीं इस आयोजन में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं और विभिन्न योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को चेक वितरण किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed