शादी से मुकरा प्रेमी तो प्रेमिका ने लगाई फांसी: घर आकर मुलाकात के दौरान हुई बहस से आहत होकर फंदे से झूली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपने ही प्रेमी के घर पहुंचकर उसके कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपने ही प्रेमी के घर पहुंचकर उसके कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद अब पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है दरअसल पूरा मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा हुआ है। युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया गया है।
प्रेमी के घर आई थी नाबालिग
गुरुर थाना के प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे ने बताया कि पड़ोस के गांव की एक युवती जो नाबालिग थी उसने ग्राम धनेली के फकीरचंद साहू के घर में जाकर पंखे में लटककर फांसी लगा ली थी जिस पर एसपी को पूरे घटना से अवगत कराया गया जिसके बाद उनके मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया जिसके बाद धनेली के युवक छत्रपाल साहू को हिरासत में लिया गया है। आरोपी ने बताया कि जब नाबालिग ने फांसी लगाई तब वह उससे मिलने आया था जिसके बाद से शादी को बाद को लेकर कहा सुनी हुई और युवक नहाने चल दिया इसी दौरान युवती ने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली।
संबंध बनाने के बाद विवाह से इंकार
बालोद थाने से मिली जानकारी के अनुसार युवती वहां पर शादी को लेकर युवक से बात कर रही थी और आरोपी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, आरोपी छत्रपाल साहू ने थाने को बयान दिया है की नाबालिक जानते हुए प्रेम संबंध बनाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया है और उसके द्वारा इनकार करने पर नाबालिक ने आत्महत्या किया है। पुलिस नेआरोपी को हिरासत में लेकर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।