फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Former CM Baghel attended annual convention of Nishad community in Balod

Balod: निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए पूर्व सीएम बघेल, साय सरकार पर बोला हमला

Sun, 02 Jun 2024 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jun 2024 05:25 PM IST
सार

भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने धान की कीमतों को लेकर काफी काम किया है। मैं सुनता था कि किसान कर्ज में पैदा होता है और कर्ज में ही मर जाता है इसे देखते हुए सबसे पहला काम हमने कर्ज माफी करने का काम किया।

विज्ञापन
Former CM Baghel attended annual convention of Nishad community in Balod
निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम हीरापुर में निषाद समाज द्वारा वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया जहां पहले सत्र में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने कहा आज समाज आगे बढ़ रहा है भीषण गर्मी में यहां पर आयोजन हुआ ये एक बड़ा विषय है उन्होंने कहा आज समाज की बेटियां आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में हमारी सरकार ने काफी काम किया और आत्मानंद स्कूल खोले। मुझे गर्व है कि इस सत्र 28 टॉपर स्वामी आत्मानंद स्कूल के थे उन्होंने कहा अब तो इन स्कूलों में शुल्क लेना शुरू कर दिया है शिक्षा में इस तरह का बदलाव नहीं करना चाहिए चुनाव परिणाम और एक्जिट पोल को लेकर सीएम ने कहा 4 तारीख का हम सब को इंतजार है।

विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यहां पर हमारी सरकार ने धान की कीमतों को लेकर काफी काम किया है उन्होंने कहा कि मैं पिताजी के साथ पहले धान की कीमत बढ़ाने आंदोलन करने जाता था बाघनदी, मैं सुनता था कि किसान कर्ज में पैदा होता है और कर्ज में ही मर जाता है इसे देखते हुए सबसे पहला काम हमने कर्ज माफी करने का काम किया। हमने बिलासा देवी के नाम से एयरपोर्ट बनाया, हमने मछुआ नीति बनाई, हमने गौठान बनाए पर ये सरकार गौठान को बंद कर रही है।

विज्ञापन


समाज का बढ़ा मान

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि यहां पर समाज अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, समाज को आगे बढ़ाने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बड़ा हाथ है, उन्होंने पहली बार निषाद समाज को दो बार टिकट दिया और आज समाज के गौरव के रूप में कुंवर सिंह निषाद जी काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने समाज को नया रायपुर में जगह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने दौरान कहा कि गर्भ का विषय है कि हमारे बीच वह पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे हैं जिसे समाज को नया रायपुर में जगह दिलाया इन्होंने हर गांव गरीब हर वर्ग के लिए काफी कुछ किया है जिसे यहां की जनता हमेशा याद रखेगी चुनाव का समय है परिणाम आने वाले हैं पूर्व मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य जगहों पर भी मोर्चा सम्हाले हुए थे आज वो हमारे बीच समय निकालकर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed