फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congressmen reached SDM office with cows administration stopped them outside in Balod

Balod: गाय लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, प्रशासन ने बाहर रोका, कांग्रेसी नेताओं ने किया हंगामा

Fri, 16 Aug 2024 04:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Aug 2024 04:59 PM IST
सार

बालोद जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बालोद में अनोखे ढंग से गौ सत्याग्रह को लेकर प्रदर्शन किया। घायल कुछ गाय और सड़क पर घूम रहे गौ वंश को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
Congressmen reached SDM office with cows administration stopped them outside in Balod
गाय लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में आज कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत बालोद में अनोखे ढंग से गौ सत्याग्रह को लेकर प्रदर्शन किया। घायल कुछ गाय और सड़क पर घूम रहे गौ वंश को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर पुलिस द्वारा पूरी तरह बैरिकेटिंग कर रखी गई थी बाहर में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। जब ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम उसे जगह पर मौजूद नहीं रहे तो कांग्रेसियों ने आक्रोश दिखाई इसके बाद दौर में गए एसडीएम को वापस ज्ञापन लेने के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ा जिले के विधायकों ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया।

विज्ञापन


विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि प्रदेशभर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों के कारण सड़कों में हो रही दुर्घटनायें आवारा मवेशियों से खेतों की चराई पूरे प्रदेश में एक बड़ी समस्या बन कर उभरी है। पार्टी का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की ओर से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद करके गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है। एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं। वहीं सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं।
विज्ञापन


विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि गौठान योजना के बंद होने से प्रदेश में गांव वंश के लिए अब कोई विकल्प नहीं बचा है सड़कों पर घूमने के लिए गांव वंश मजदूर हैं इसके साथ ही जनता को भी इस सरकार ने सड़क पर लाकर रख दिया है दरअसल पहले सरकार को धन्य योजना चलाती थी जिसमें गांव वंश को रहने के लिए गोटन बनाया गया था तो इसके कारण सा सहायता समूह की महिलाओं को भी रोजगार मिल पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि आज हम जहां भी जाते हैं हर तरफ गए सड़कों पर नजर आती है कहीं घायल अवस्था में जो कहीं किसी दुर्घटना का शिकार यहां पर यह सरकार गौ वंश का हितैषी बनने का ढूंढ करती है परंतु वास्तविकता कुछ और है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह सरकार गोवंश पर राजनीति तो करती है परंतु धरातल पर गांव वंश की सेवा करने के लिए अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है आज हमें मजबूरी बस प्रदर्शन करना पड़ रहा है हम सरकार से मांग करते हैं कि गोधन न्याय योजना और गोटन योजना को पुन शुरू करें तब जाकर गांव वंश को न्याय मिल पाएगा वर्तमान में विष्णु देव साइन जी की सरकार है वह बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में तो आई है परंतु उन वादों को निभा नहीं पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed