फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Action against illegal mining Mineral Department team conducted late night raid in Balod

अवैध खनन के खिलाफ एक्शन: खनिज विभाग की टीम ने देर रात की छापेमारी, मशीन और गाड़ी जब्त, मचा हड़कंप

Thu, 14 Mar 2024 04:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

बालोद जिले के अंतिम छोर गुरुर ब्लॉक के ग्राम भैंसमुंडी अलोरी महानदी में राजस्व और खनिज विभाग की अलग अलग जिले की टीम ने दबिश दी। जहां मौके पर खनिज विभाग ने एक चैन माउंटेन और दो हाइवा को जब्त किया है। 

विज्ञापन
Action against illegal mining Mineral Department team conducted late night raid in Balod
खनिज अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के अंतिम छोर गुरुर ब्लॉक के ग्राम भैंसमुंडी अलोरी महानदी में राजस्व और खनिज विभाग की अलग अलग जिले की टीम ने दबिश दी। जहां मौके पर खनिज विभाग ने एक चैन माउंटेन और दो हाइवा को जब्त किया है जिसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। लगभग 10 दिनों से यहां पर खदान संचालित था जिसपर बड़ी कार्रवाई खनिज विभाग ने की है, जहां अब सवाल ये उठता है कि आखिर 10 दिनों तक किसके इशारे में यहां पर खदान संचालित हो रहा था।

विज्ञापन


वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी भी रहे शामिल

देर रात वरिष्ठ खनिज अधिकारी दीपक मिश्रा, बालोद के खनिज निरीक्षक शशांक सोनी भी इस टीम में शामिल रहे देर रात तक खदान में छापेमार कारवाई होने के बाद सैंकड़ों हाइवा रेत भरने के लिए सड़क में खड़े रहे लगभग दो बजे सभी हाइवा को वापिस भेजा गया।  

विज्ञापन


नहीं चलने देंगे अवैध काम

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि यहां पर कहां खदान संचालित हो रहा है मुझे आपसे जानकारी मिल रही है जो लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं। हम प्रशासन से कार्रवाई करने के लिए चर्चा करेंगे ये विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार है यहां अवैध काम संचालित करने वालों को शय नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर किसी प्रकार का कोई अवैध काम स्वीकार नहीं किया जाएगा अवैध कामों को लेकर प्रदेश स्तर तक शिकायत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed