फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Accident during immersion electric wire broke from traditional Devi Dang in Balod

Balod: विसर्जन के दौरान हादसा, पारंपरिक देवी डांग से टूटी बिजली की तार, आधा दर्जन लोग घायल

Sat, 12 Oct 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा हुआ है जहां बिजली का तार टूटकर गिरा जिसके बाद लोग उसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Accident during immersion electric wire broke from traditional Devi Dang in Balod
घायलों को कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा हुआ है जहां बिजली का तार टूटकर गिरा जिसके बाद लोग उसकी चपेट में आ गए, विसर्जन के दौरान मौजूद महिला, बच्चों सहित कुल 7 से अधिक लोग तार की चपेट में आए हैं सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है आज धूम धाम से विसर्जन किया जा रहा था जहां पर यह हादसा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


देवी सवार थे व्यक्ति पर
संजारि चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लता तिवारी ने बताया कि कंवर गांव में धूम धाम से दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम था कुछ लोगों में देगी सवार था और जो पारंपरिक डांग होते हैं वो बिजली के तार से टकरा गए जिसके बाद से तार टूटकर गिर गया जहां डांग पकड़ने वाला परमेश्वर पटेल बुरी तरह घायल हो गया साथ ही उसके आसपास खड़े लोग भी करंट के चपेट में आ गए आनन फानन में राहत बचाव शुरू हुआ उसके बाद से सभी को 108 से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


धमतरी में चल रहा इलाज
ग्रामीणों ने बताया कि सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान डांग डंगनी निकली हुई थी, इसी दौरान डंगनी बिजली के तार से लग गई और बिजली का तार टूट गया फिलहाल गांव ने स्थिति सामान्य हो गई है और घायल लोगों में एक 14 साल का बच्चा 3 महिला भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मच गई थी अफरा तफरी
जनपद सदस्य एवं स्थानीय नागरिक न डिकेश्वरी बंधु ने बताया कि गांव में हर्ष और उल्लास के साथ विसर्जन का काम चल रहा था इसी दौरान अचानक देवी देवता जो संगीत की धुन में रिक्त कर रहे थे उनके ऊपर तार टूट कर गिर गया जिसके बाद लोगों में अपना-आपरी मच गई समय रहते लोगों ने अपनी अपनी जान बचाना बेहतर समझा और आपातकालीन वहां बुलाकर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। 


एक की हालत गम्भीर 
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जिसके ऊपर बिजली का तार सीधे गिरा है उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है आईसीयू में उसे एडमिट कराया गया है वही बाकी लोग की स्थिति अब सामान्य होने लगी है परंतु गांव में उत्सव का यह पल अचानक अपरा तफरी में बदल गया था पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई थी क्योंकि इस गांव में ही कंवर का चौकी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed