फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   baiga molested a woman who went for exorcism in rajnandgaon

झाड़-फूंक कराने गई महिला से दुष्कर्म: बैगा ने बीमारी का डर दिखाकर किया शोषण, दो साल से करा रही थी इलाज

Wed, 25 Jan 2023 04:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 04:58 PM IST
सार

आरोप है कि उसे अकेला देखकर बैगा कोमल चतुर्वेदी ने उसे इलाज के नाम पर डराया। फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर महिला किसी तरह अपने घर लौटी और पति को सारी जानकारी दी।

विज्ञापन
baiga molested a woman who went for exorcism in rajnandgaon
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में झाड़-फूंक कराने गई एक महिला से बैगा ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले तो महिला को बीमार का डर दिखाया। फिर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद महिला ने अपने पति को सारी जानकारी दी और थाने जाकर बैगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैगा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक,  स्थानीय निवासी 28 साल की एक महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। इस दौरान उसे भोलापुर गांव निवासी बैगा कोमल चतुर्वेदी (25) के बारे में पता चला। महिला इसके बाद करीब दो साल से कोमल से झाड़-फूंक के जरिए अपना उपचार कराने लगी। महिला का कहना है कि वह 22 जनवरी को उपचार के लिए कोमल चतुर्वेदी के घर भोलापुर पहुंची थी। इस बार उसके पति साथ में नहीं थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि उसे अकेला देखकर बैगा कोमल चतुर्वेदी ने उसे इलाज के नाम पर डराया। फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर महिला किसी तरह अपने घर लौटी और पति को सारी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed