{"_id":"63d1122defa92b5d8f563510","slug":"baiga-molested-a-woman-who-went-for-exorcism-in-rajnandgaon-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़-फूंक कराने गई महिला से दुष्कर्म: बैगा ने बीमारी का डर दिखाकर किया शोषण, दो साल से करा रही थी इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़-फूंक कराने गई महिला से दुष्कर्म: बैगा ने बीमारी का डर दिखाकर किया शोषण, दो साल से करा रही थी इलाज
Wed, 25 Jan 2023 04:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:58 PM IST
सार
आरोप है कि उसे अकेला देखकर बैगा कोमल चतुर्वेदी ने उसे इलाज के नाम पर डराया। फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर महिला किसी तरह अपने घर लौटी और पति को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में झाड़-फूंक कराने गई एक महिला से बैगा ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले तो महिला को बीमार का डर दिखाया। फिर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद महिला ने अपने पति को सारी जानकारी दी और थाने जाकर बैगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बैगा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी 28 साल की एक महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। इस दौरान उसे भोलापुर गांव निवासी बैगा कोमल चतुर्वेदी (25) के बारे में पता चला। महिला इसके बाद करीब दो साल से कोमल से झाड़-फूंक के जरिए अपना उपचार कराने लगी। महिला का कहना है कि वह 22 जनवरी को उपचार के लिए कोमल चतुर्वेदी के घर भोलापुर पहुंची थी। इस बार उसके पति साथ में नहीं थे।
विज्ञापन
आरोप है कि उसे अकेला देखकर बैगा कोमल चतुर्वेदी ने उसे इलाज के नाम पर डराया। फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वहां से निकलकर महिला किसी तरह अपने घर लौटी और पति को सारी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बैगा कोमल चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन